रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को राजधानी के समता कॉलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह परिसर में महाराष्ट्र मंडल द्वारा नवनिर्मित “सियान गुड़ी” वरिष्ठजन क्रियाकलाप एवं मनोरंजन केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची आराधना है और उनके अनुभव समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। सांसद अग्रवाल ने कहा कि “सियान गुड़ी” वरिष्ठजनों के सम्मान, सक्रिय जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को समर्पित एक अभिनव व सराहनीय पहल है।

सांसद बृजमोहन ने किया सियान गुडी का उद्घाटन
इसके लिए महाराष्ट्र मंडल बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में वरिष्ठजनों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां, संवाद, योग, मानसिक एवं शारीरिक सक्रियता की समुचित व्यवस्था की गई है। यहाँ बुजुर्ग अपने अनुभव और कौशल को समाज से जोड़ते हुए आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे।
बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। जिन घरों में बुजुर्ग होते हैं, वहाँ अलग से भगवान की पूजा की आवश्यकता नहीं होती बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची पूजा और आराधना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वृद्धाश्रमों की अपेक्षा डे-केयर सेंटर्स की आवश्यकता अधिक है, जहाँ दिनभर बुजुर्गों को सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए तथा शाम को उन्हें ससम्मान उनके घर लौटाया जाए। बुजुर्गों को सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मानजनक सहयोग चाहिए। उनकी स्किल और अनुभव को समाज से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

सांसद बृजमोहन ने किया सियान गुडी का उद्घाटन।
राजधानी के खिलाड़ियों का सम्मान
पश्चिम बंगाल में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय रिंग फाइट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजधानी के विजेता खिलाड़ियों को सांसद अग्रवाल ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत, पार्षद दीपक जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ विश्वरंजन, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले सहित मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
<
