Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MP के बाद CG में भी दो साल से कम के बच्चों के लिए कफ सिरप बैन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आदेश
Breaking News

MP के बाद CG में भी दो साल से कम के बच्चों के लिए कफ सिरप बैन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आदेश

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 10 2025 cg cough syrup ban
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सिरप में जहरीला केमिकल पाए जानें से छत्तीसगढ़ में अब तक 11 बच्चों की जान जा चुकी है। आयुक्तालय स्वास्थ्य सेवाएं ने उच्चस्तरीय वीडियो कांफ्रेंस आयोजित कर जिलास्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श पर ही आधारित होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 06:51:07 PM (IST)

Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 06:54:29 PM (IST)

MP के बाद CG में भी दो साल से कम के बच्चों के लिए कफ सिरप बैन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आदेश
राज्य सरकार ने सभी जिला सीएमएचओ को जारी किया सख्त निर्देश (File Photo)

HighLights

  1. दो साल से कम बच्चों के लिए कफ सिरप बैन
  2. छिंदवाड़ा में जहरीले सिरप से 11 बच्चों की मौत
  3. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी किए

नईदुनिया, रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राज्य में दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं देने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम शिशुओं को संभावित दुष्प्रभावों से बचाने के लिए उठाया गया है। ये दवाएं सामान्यतः पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी अनुशंसित नहीं हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हो गई।

अब तक 11 बच्चों की जान जा चुकी है। जांच में सिरप में जहरीला केमिकल पाया गया जिसके बाद राज्य सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। इसी तरह मध्य प्रदेश के बैतूल और राजस्थान में भी मौत की घटनाएं सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए हैं। सभी शासकीय और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को केंद्र सरकार की इस गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिए सख्त निर्देश

आयुक्तालय स्वास्थ्य सेवाएं ने उच्चस्तरीय वीडियो कांफ्रेंस आयोजित कर जिलास्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श पर ही आधारित होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों में सामान्य खांसी-जुकाम अक्सर अपने आप ठीक हो जाता है, इसलिए दवा देना अनावश्यक है। आम जनता को भी डाक्टर की सलाह के बिना दवा न देने के प्रति जागरुक किया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी राज्य में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है।

निर्माण इकाइयों का निरीक्षण: राज्यभर में औषध निर्माण इकाइयों का जोखिम-आधारित निरीक्षण (Risk-Based Inspection) करने के लिए औषधि निरीक्षकों के दल गठित किए गए हैं।

निजी फार्मेसियों का निरीक्षण

सभी सहायक औषधि नियंत्रकों और औषधि निरीक्षकों को तत्काल औषधि विक्रय संस्थानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। निजी फार्मेसियों का आकस्मिक निरीक्षण भी शुरू कर दिया गया है ताकि दवाओं के अनुचित या असावधानीपूर्वक उपयोग को रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized

April 22, 2026

Raigarh NSUI Protest | Power Cut Issue; Electricity Department Gherao

April 22, 2026

रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में कर्मचारियों को लगाया तिलक, VIDEO:धार्मिक संगठन के लोग बोले- टीका लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए हिंदू हो

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068261
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1050
Views Last 30 days : 4092
Total views : 89221
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.