Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mother Goddess is seated in ‘Gupchup’ in Bilaspur…Pandal with sixteen adornments, VIDEO | बिलासपुर में ‘गुपचुप’ में विराजीं माता…सोलह श्रृंगार वाला पंडाल, VIDEO: 5 लाख गुपचुप, चौकी-बेलन, झारा-कढ़ाई से सजा पंडाल, रांची के मेंटल हॉस्पिटल थीम बना आकर्षक – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Mother Goddess is seated in ‘Gupchup’ in Bilaspur…Pandal with sixteen adornments, VIDEO | बिलासपुर में ‘गुपचुप’ में विराजीं माता…सोलह श्रृंगार वाला पंडाल, VIDEO: 5 लाख गुपचुप, चौकी-बेलन, झारा-कढ़ाई से सजा पंडाल, रांची के मेंटल हॉस्पिटल थीम बना आकर्षक – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20250929005024 1759102912
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गुपचुप पर विराजित मां दुर्गा, भगवान गणेश और कार्तिकेय।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्गोत्सव की धूम है। यहां सेलिब्रिटिज के साथ गरबा-डांडिया शो के बाद आकर्षक पंडाल और झांकियां देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। मसानगंज के नवयुवक दुर्गोत्सव समिति ने हर साल की तरह इस बार भी सबसे अलग गुपचुप थीम पर पंडाल सजाया

.

नवरात्र पर्व के छठवें दिन से बिलासपुर में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है। हालांकि, यहां प्रदेश के सबसे बड़े पंडाल आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोंड़पारा में पहले दिन से मेला लग रहा है। रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु 25 फीट ऊंची देवी प्रतिमा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति ने इस आयोजन की भव्यता का प्रचार-प्रसार एक महीने से किया, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में इसकी खूब चर्चा है।

यही वजह है कि जिले के साथ ही प्रदेश भर से लोग इसकी भव्यता को देखने पहुंच रहे हैं। रविवार को नवरात्र पर्व पर सड़कों पर भीड़ का रेला लग गया। हर जगह जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। दोपहर से लेकर रात 3 बजे तक गोंड़पारा स्थित पंडाल में भीड़ लगी रही।

सोलह श्रृंगार और नारियल से सजा माता का दरबार।

सोलह श्रृंगार और नारियल से सजा माता का दरबार।

तीन दिनी उत्सव, 500 से अधिक पंडाल

शहर में नवरात्र पर्व पर हर साल तीन दिनों के मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जिसमें आकर्षक लाइटिंग और झांकियां सजाई जाती है, जिसे देखने के लिए शहर के साथ ही जिले भर से लोग पहुंचते हैं। रविवार से यह उत्सव शुरू हो गया है। हर जगह चौक-चौक चौराहों पर दुर्गा पंडाल में देवी प्रतिमा की स्थापना की गई है। शहर में इस तरह से 500 से अधिक दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं।

गुपचुप और चौकी-बेलन से सजा आकर्षक पंडाल।

गुपचुप और चौकी-बेलन से सजा आकर्षक पंडाल।

कोलकाता में देखा गुपचुप वाला पंडाल, गुपचुप पर विराजीं माता

मसानगंज स्थित नवयुवक दुर्गोत्सव ‎समिति हर साल नए-नए थीम पर पंडाल की सजावट कर देवी मां की प्रतिमा स्थापित करता है। पिछले साल चॉकलेट से पंडाल सजाया गया था। समिति का 57वां वर्ष है। लिहाजा, शहर के सभी पंडालों से हटकर यहां गुपचुप थीम पर पंडाल सजाया गया है।

जहां गुपचुप पर देवी मां विराजित हैं। 5 लाख गुपचुप का पंडाल बनाया गया है। पंडाल के अंदर गुपचुप पर मां अंबे के साथ भगवान गणेश और कार्तिकेय विराजमान हैं। आयोजकों ने बताया कि कोलकाता में इस थीम पर सजे पंडाल को देखकर यहां भी प्रयोग किया है, जो लोगों के लिए एकदम नया है।

नवरात्रि के छठवें दिन रिवर व्यू रोड पर उमड़ी भीड़।

नवरात्रि के छठवें दिन रिवर व्यू रोड पर उमड़ी भीड़।

गोलबाजार में सोलह श्रृंगार वाला पंडाल

गोलबाजार के नवयुवक दुर्गोत्सव समिति पिछले 63 साल से नवरात्र पर्व मना रहा है। इस बार यहां सोलह श्रृंगार की सामग्री से मां का पंडाल को सजाया गया है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। पंडाल में दुर्गा मां की 15 फीट की श्रृंगारिक मूर्ति स्थापित की गई है।

देवी स्थापना के पहले उज्जैन के डमरू, रायपुर की स्केटिंग रंगोली, मेरठ से मां काली, राधा–कृष्ण और भगवान शंकर की झांकी के साथ 501 दीपों से मां की आरती की गई। इस दौरान आतिशबाजी और लाइट शो भी हुआ।

माता की प्रतिमा विराजित कर सजाई गई आकर्षक झांकियां।

माता की प्रतिमा विराजित कर सजाई गई आकर्षक झांकियां।

रांची के पागलखाने की झांकी

रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में दुर्गोत्सव समिति ने रांची के पागलखाने की थीम पर पंडाल बनाया है। समिति का यह 67वां वर्ष है। हर साल की तरह इस साल भी यहां भक्तों को नया नजारा देखने को मिल रहा है। मेंटल हॉस्पिटल थीम पर आधारित इस बार की झांकी में वहां के जीवन से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं। जिसमें मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के संघर्ष और उनकी जीवनशैली को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत की गई है। 22 कलाकार अलग-अलग तरह से किरदार निभा रहे हैं।

महिलाओं ने निकाली चुनरी यात्रा।

महिलाओं ने निकाली चुनरी यात्रा।

माता की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने निकाली चुनरी यात्रा

नवरात्र पर्व के षष्ठी तिथि पर रविवार को भक्ति और आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। गोंड़पारा क्षेत्र की महिलाओं ने माता की पूजा-अर्चना कर विशाल चुनरी यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने 1451 फीट लंबी चुनरी माता को समर्पित की।

यह चुनरी यात्रा गोंड़पारा स्थित दुर्गा पंडाल से शुरू होकर हरदेव लाल मंदिर पहुंची। जय माता दी की जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल में इस यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल और नारियल चढ़ाकर चुनरी यात्रा का स्वागत किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों का ट्रांसफर:कई जिलों के कलेक्टर बदले, निहारिका बारिक को गृह-जेल विभाग की जिम्मेदारी

May 6, 2026

Manendragarh Gyan Shikhar Competition | KBC Style Boosts Student Intellectual Growth

May 6, 2026

दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग:मौका रहते ही चालक परिवार के साथ नीचे उतरा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069686
Views Today : 39
Views Last 7 days : 593
Views Last 30 days : 3832
Total views : 90730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.