![]()
.
युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. अजय सिंह परिहार के निधन से कांग्रेस परिवार और शहर के सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मार्निंग ग्रुप और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके व्यक्तित्व, संगठन में किए गए योगदान और समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. अजय सिंह एक दबंग और निर्भीक नेता रहे, जो अपनी मृदुभाषी शैली, सादगी और सौम्य व्यवहार से सभी के प्रिय थे।
कांग्रेस संगठन में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का काम किया। उनकी स्मृति में कार्यक्रम स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ईश्वर से परिहार परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, अशोक फड़नवीस, हरिनारायण धकेता, मन्ना यादव, हेमू सोनी, हनी ग्रेवाल, अनीस खान, बबलू कसार, राजू खान, दयावान देवांगन, राहुल देवांगन, फरमान, मुन्ना इब्राहिम, कुलदीप करेंजेकर, नवीन जयसवाल, आशीष रामटेके सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
<
