कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला बाल विवाह मुक्त घोषित होने की दिशा में अग्रसर है। जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों और एक नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी से बाल विवाह मुक्त होने के प्रस्ताव ग्राम सभाओं और एमआईसी बैठकों क
.
पिछले एक वर्ष से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ और भारत के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में रैलियां, पोस्टर, दीवार लेखन, बैठकें, शिविर और पुलिस विभाग के माध्यम से जन जागरूकता के प्रयास किए गए हैं।

बाल विवाह मुक्त पंचायतों को मिलेगा सम्मान
शासन के निर्देशानुसार, 1 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्ति को एक विशेष एजेंडे के रूप में शामिल किया गया था। जिन ग्राम पंचायतों में पिछले दो वर्षों में कोई बाल विवाह नहीं हुआ है, उन्हें ग्राम सभा की अनुशंसा और कलेक्टर की स्वीकृति के बाद बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान करने का प्रावधान है।
शीघ्र ही एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी पंचायतों और नगर पंचायत को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाएगा।

बाल विवाह की रोकथाम के लिए शासन ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिषेध अधिकारी घोषित किया है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है और उसके सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जो भविष्य में बाल विवाह की रोकथाम में सहयोग करेंगे।
समाज कल्याण विभाग ने इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में जन-सामान्य की भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताते हुए अपील की है।
<
