Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MLA Dharamjeet Singh raised the issue of Bilaspur airport expansion. | विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार का मुद्दा उठाया: विधानसभा में रनवे विस्तार के लिए 50 करोड़ और 300 एकड़ जमीन की मांग की – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

MLA Dharamjeet Singh raised the issue of Bilaspur airport expansion. | विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार का मुद्दा उठाया: विधानसभा में रनवे विस्तार के लिए 50 करोड़ और 300 एकड़ जमीन की मांग की – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b09f13c9 dda0 4f97 a2ab 657c9642a326 1765719428591
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


विधानसभा में रविवार को तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, चकरभाठा (बिलासपुर) के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से रनवे विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय से 300 एकड़ जमीन हासिल करने के लिए 50 करोड़ रुपए की मांग की। वि

.

धर्मजीत सिंह ने कहा कि चार साल बाद भी बिलासपुर दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए नियमित हवाई सेवा से वंचित है। इसका मुख्य कारण रनवे का छोटा होना है, जिसकी लंबाई बढ़ाए बिना बोइंग सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। उन्होंने इंडिगो की एक दिन की उड़ान रद्द होने का जिक्र करते हुए कहा कि रनवे विस्तार से अन्य एयरलाइन कंपनियों को भी परमिट मिल सकेगा और हवाई सेवा बेहतर होगी।

क्षेत्रीय असंतुलन पर विधायक की चिंता

विधायक ने क्षेत्रीय असंतुलन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि क्षेत्रीय विकास में असंतुलन रहा तो 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन होगा। उन्होंने बिलासपुर के समानांतर विकास पर जोर दिया। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रोजेक्ट रायपुर में खुलते हैं, लेकिन रायपुर के अलावा भी बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव और धमतरी जैसे अन्य शहरों का भी ध्यान रखना चाहिए।

792e14f8 4bfb 403b 899c 8348e4a477d9 1765719428590

मंत्रियों से बिलासपुर-अंबिकापुर पर ध्यान देने की अपील

विधायक ने व्यंगात्मक शैली में मंत्रियों से कहा कि वे दूसरे क्षेत्रों के लिए नहीं तो कम से कम बिलासपुर और अंबिकापुर के लिए काम करें। उन्होंने मंत्रियों से इस मुद्दे पर लड़ने का आग्रह किया। संभवत उनका इशारा रामविचार नेताम की ओर था।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की पहल

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने हवाई सेवा संघर्ष समिति की मांग का समर्थन करते हुए पदाधिकारियों की मुलाकात केंद्रीय उड्डयन मंत्री से कराई थी। उन्होंने खुद रक्षा मंत्री और सीएम से मिल कर दोनों के बीच चर्चा करा चुके हैं। वहीं बिलासपुर के नागरिकों ने जंतर मंतर में दो दिन पहले धरना देकर हवाई सेवा के विस्तार की मांग दिल्ली तक पहुंचाई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.