Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Minor student fabricated kidnapping and loot story to avoid scolding in surguja | डांट से बचने नाबालिग छात्र ने गढ़ी अपहरण की कहानी: पुलिस जांच में लूट व अपहरण का मामला निकला फर्जी, ट्यूशन जाने के लिए निकला था छात्र – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Minor student fabricated kidnapping and loot story to avoid scolding in surguja | डांट से बचने नाबालिग छात्र ने गढ़ी अपहरण की कहानी: पुलिस जांच में लूट व अपहरण का मामला निकला फर्जी, ट्यूशन जाने के लिए निकला था छात्र – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 14 at 1933194dc710e5 1760450685
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 14 at 1933194dc710e5 1760450685

सरगुजा जिले के सीतापुर से एक सप्ताह पूर्व ट्यूशन जाने के लिए बाइक लेकर निकला 15 वर्षीय छात्र लापता हो गया था। चार घंटे बाद उसने परिजनों को फोन कर स्वयं जशपुर जिले के फरसाबहार में होने की जानकारी दी एवं दावा किया कि पिकअप में सवार छह लोगों ने बाइक सहि

.

जानकारी के मुताबिक, 06 अक्टूबर पूर्व सीतापुर के वार्ड क्रमांक 2 का निवासी 15 वर्षीय छात्र पैशन प्रो बाइक से ट्यूशन जाने के नाम पर सुबह 7 बजे घर से निकला, लेकिन 4 घंटे तक नहीं लौटा। 11 बजे उसने घरवालों को एक ट्रैक्टर ड्रायवर के फोन से संपर्क कर जानकारी दी कि वह जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलीपानी के जंगल में है। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में झूठी निकली कहानी पुलिस ने परिजनों के साथ चिखलीपानी के जंगल मार्ग में छात्र को बरामद किया। छात्र ने परिजनों को बताया कि 06 युवकों ने उसे रास्ते में रोका एवं पिकअप में बाइक डालकर उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। मामले मे पुलिस ने धारा 137(2),310 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध दर्ज किया।

SP राजेश अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के CCTV फुटेज की जांच की।

छात्र ने जिस पिकअप वाहन की पहचान अपहरण के लिए प्रयुक्त वाहन के रूप में की, उसका नंबर एवं डिटेल निकालकर पुलिस ने जांच की तो चालक ने बताया कि गाड़ी पुणे की है एवं वह अंबिकापुर-सीतापुर होते ओडिसा जा रहा था। पिकअप के ड्रायवर का मोबाइल लोकेशन लेने उसका रास्ते में कहीं रुकने की जानकारी नहीं मिली।

छात्र ने स्वीकारा-डर से बनाई अपहरण की कहानी पुलिस ने छात्र एवं परिजनों को बुलाकर फिर से पूछताछ की तो छात्र ने बताया कि उसने डांट के डर से फर्जी अपहरण की कहानी गढ़ी थी। उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ईनामी लॉटरी में 64 लाख रुपये जीतने का झांसा दिया था। घटना के 04 दिन पहले भी फोन कर ईनामी राशि लेने उसे धर्मजयगढ़ बुलाया था।

06 अक्टूबर को छात्र ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकला, लेकिन धरमजयगढ़ चला गया। उसने अज्ञात व्यक्ति को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। उसने ज्यादा समय लग जाने के कारण डांट से बचने के लिए मोटर सायकल व स्कूल बैग को लुडेंग मार्ग, पत्थलगांव के एक किराना दुकान के पास छोड़ दिया और स्वयं बाइक में लिफ्ट लेकर चिखलीपानी के जंगल में रुक गया। उसने वहां से गुजर से रहे एक ट्रैक्टर चालक से मोबाइल मांगकर परिजनों को काल किया।

सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नाबालिग के निशानदेही पर स्कूल बैग व मोटर साइकल को बरामद कर लिया है। नाबालिग होने के कारण छात्र के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। छात्र द्वारा किया गया अपहरण व लूट का दावा जांच में फर्जी पाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Congress Leader Arrested For Rape Accusation Ahead Of Wedding

April 27, 2026

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068866
Views Today : 18
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4047
Total views : 89849
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.