Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Minor raped in friend’s house… obscene video made | इंस्टा पर दोस्ती…दोस्त के घर बुलाकर रेप, अश्लील VIDEO बनाया: ब्लैकमेल कर कई बार बनाए संबंध, बोला- किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा – Chhattisgarh News
Breaking News

Minor raped in friend’s house… obscene video made | इंस्टा पर दोस्ती…दोस्त के घर बुलाकर रेप, अश्लील VIDEO बनाया: ब्लैकमेल कर कई बार बनाए संबंध, बोला- किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा – Chhattisgarh News

By adminOctober 18, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 617251592371727231244173932918217393460721739 1760723849
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महासमुंद में नाबालिग से रेपकर अश्लील वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग लड़की से रेपकर अश्लील वीडियो बनाया, फिर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। नाबालिग को धमकाया भी। आरोपी ने कहा कि किसी को बताया तो तलवार से काट डालूंगा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शिवा निहाल है। अश्लील वीडियो के जरिए कई बार ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप किया। जब नाबालिग ने मिलने से मना किया तो फोटो वीडियो उसके दोस्तों को और रिश्तेदारों को भेज दिया। फोटोज के साथ गालियां भी लिखी थी।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी की हरकतों से परेशान होकर जब वह सिटी कोतवाली थाने पहुंची तो पुलिस ने दो दिन तक FIR दर्ज नहीं की। 2 दिन तक पुलिसकर्मी घुमाते रहे। तीसरे दिन मेडिकल के बाद FIR दर्ज की। आरोपी को अभी भी नहीं पकड़ा है।

आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते हुए किशोरी के गले पर चोट आई थी।

आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते हुए किशोरी के गले पर चोट आई थी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आरोपी शिवा निहाल ने 20 जून की शाम करीब 6 बजे लालदाढ़ीपारा स्थित अपने दोस्त के घर में नाबालिग को बुलाया। वह बात करते-करते गेट बंद किया। इस दौरान नाबालिग ने पूछा क्यों गेट बंद कर रहे हो तो आरोपी ने जबरन किस किया और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान आरोपी ने रेप करते वक्त नाबालिग का वीडियो भी बना लिया। आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते वक्त किशोरी के गले पर चोट भी आई थी। शिवा निहाल ने वारदात के बाद नाबालिग से कहा कि किसी को बताओगे तो तुम्हें जान से मार डालूंगा। इससे नाबालिग डरी सहमी हुई थी।

इसी तलवार से आरोपी युवक किशोरी को धमकाता था।

इसी तलवार से आरोपी युवक किशोरी को धमकाता था।

डराने धमकाने के लिए दिखाता था तलवार

पीड़िता ने बताया कि रेप के बाद इंस्टाग्राम पर शिवा धमकी भरा मैसेज करने लगा। वीडियो कॉलिंग के जरिए डराने धमकाने के लिए तलवार दिखाया करता था। आए दिन मैसेज कर बुलाया करता था। नहीं जाने पर अश्लील तस्वीरें और गंदी बातें लिखकर भेजा करता था।

पीड़िता ने बताया कि जब मिलने से इनकार किया तो आरोपी शिवा ने 12 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो को पोस्ट कर दिया। इंस्टाग्राम पर वह चैट किया करती थी, उसे ब्लॉक कर दिया। दूसरों से अश्लील वीडियो के बारे में पता चला।

नाबालिग ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद 13 अक्टूबर को थाने पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 2 दिन परेशान होने के बाद 15 अक्टूबर की शाम FIR दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। आरोपी एक कांग्रेस नेता का करीबी है।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में छिपियापारा के रहने वाले शिवा निहाल के खिलाफ केस दर्ज।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में छिपियापारा के रहने वाले शिवा निहाल के खिलाफ केस दर्ज।

आरोपी शिवा निहाल के खिलाफ केस दर्ज

मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में छिपियापारा के रहने वाले शिवा निहाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जून 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की बात पीड़िता ने कही है। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

एडिशनल एसपी ने बताया कि पुलिस ने इंस्टाग्राम से अश्लील वीडियो को हटा दिया है। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

……………………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अश्लील VIDEO बनाकर नाबालिग से जंगल में गैंगरेप: दोस्तों संग घूमने गई थी, 4 आरोपियों ने साथियों को पीटा, वीडियो डिलीट करने मांगे 2 लाख

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से गैंग रेप किया था। अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से गैंग रेप किया था। अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 4 युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप किया है। पीड़िता अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी, तभी बाइक सवार 4 युवकों ने लड़की के दोनों नाबालिग दोस्तों को पीटा, फिर लड़की और उसके दोस्त का अश्लील वीडियो बनाया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073862
Views Today : 719
Views Last 7 days : 1607
Views Last 30 days : 6469
Total views : 98031
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.