तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की शाम घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। सहमी किशोरी ने घरवालों को तीन दिनों बाद घटना की जानकारी दी। घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को थाने में दर्ज करा
.
जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की शाम 14 वर्षीय छात्रा घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही थी। वहां पहुंचे तीन युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसे खींचते हुए पास ही पानी टंकी से लगे नर्सरी में ले गए। वहां तीनों युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले।

ASP बोले-रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई
तीन दिन बाद परिजनों को मिली जानकारी घटना की जानकारी किशोरी ने किसी को नहीं दी, लेकिन घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तीन दिन बाद उसने शुक्रवार को घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों पवन बघेल (18 वर्ष), रिंकू नागवंशी (20 वर्ष) एवं राजू टोप्पो (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 70 (2) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
<
