Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ministers, politicians and officers will no longer receive a guard of honour. | मंत्रियों, नेताओं-अफसरों को अब गार्ड ऑफ ऑनर नहीं: छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त-26 जनवरी जैसे कार्यक्रमों में सलामी जारी रहेगी – Raipur News
Breaking News

Ministers, politicians and officers will no longer receive a guard of honour. | मंत्रियों, नेताओं-अफसरों को अब गार्ड ऑफ ऑनर नहीं: छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त-26 जनवरी जैसे कार्यक्रमों में सलामी जारी रहेगी – Raipur News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig download 1766616297
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig download 1766616297

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों, नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में पूर्व में प्रचलित व्यवस्था में संशोधन करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है।

.

हालांकि, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शहीद पुलिस स्मृति दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, राजकीय समारोह और पुलिस दीक्षांत समारोहों में गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और औपनिवेशिक परंपराओं को समाप्त करने के उद्देश्य से गार्ड ऑफ ऑनर से जुड़े नियमों में संशोधन किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रोटोकॉल के अनुसार संवैधानिक पदों पर आसीन अतिथियों के लिए यह व्यवस्था यथावत लागू रहेगी। आदेश के तहत राज्य के भीतर सामान्य दौरों, आगमन-प्रस्थान और निरीक्षण के दौरान राज्य के गृहमंत्री, अन्य मंत्रियों, डीजीपी सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिले में दौरे, भ्रमण या निरीक्षण के समय दिया जाने वाला गार्ड ऑफ ऑनर समाप्त कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने औपनिवेशिक काल से चली आ रही इस परंपरा की समीक्षा की। समीक्षा के बाद वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप इसमें बदलाव करने के निर्देश जारी किए गए। गृहमंत्री शर्मा ने स्वयं विभागीय अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की मौजूदा व्यवस्था का मूल्यांकन कर आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए थे।

जानिए… कैसे दिया जाता है सम्मान

भारत में यह परंपरा ब्रिटिश शासन के दौरान शुरू हुई।

गार्ड ऑफ ऑनर का पैमाना गणमान्य व्यक्ति के पद पर निर्भर करता है। {भारत के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए 150 कर्मियों का दल शामिल होता। {इस दल को सेना, नौसेना और वायु सेना से बराबर संख्या में कर्मियों को लेकर बनाया जाता है। {प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति को 100 कर्मियों का गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। {राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बाकी गणमान्य व्यक्तियों को 50 कर्मियों के दल का गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।

अब ये होंगे पात्र

भारत में गार्ड ऑफ ऑनर उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो संवैधानिक या आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त पदों पर आसीन होते हैं। इनमें भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। आधिकारिक यात्राओं के दौरान विदेशी राष्ट्राध्यक्षों या सरकार प्रमुखों-जैसे राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।

इसके अलावा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को कमांड परिवर्तन या सेवानिवृत्ति परेड जैसे महत्वपूर्ण समारोहों में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। वहीं, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के दौरान शहादत देने पर उनके बलिदान के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075360
Views Today : 151
Views Last 7 days : 2337
Views Last 30 days : 9996
Total views : 104418
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.