Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mental cruelty due to prolonged separation of husband and wife | लंबे समय तक पति-पत्नी का अलग रहना मानसिक क्रूरता: हाईकोर्ट बोला- 47 साल का रिश्ता टूटा, पत्नी को 10 लाख देने के साथ तलाक की अर्जी मंजूर – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Mental cruelty due to prolonged separation of husband and wife | लंबे समय तक पति-पत्नी का अलग रहना मानसिक क्रूरता: हाईकोर्ट बोला- 47 साल का रिश्ता टूटा, पत्नी को 10 लाख देने के साथ तलाक की अर्जी मंजूर – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled 1760734789
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



untitled 1760734789

हाईकोर्ट ने कहा अब दोनों का साथ रहना संभव नहीं है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच ने 15 साल से अलग रह रहे पति की तलाक की अर्जी को मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने कहा कि इतने लंबे समय से अलग रहना, लगातार विवाद मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। हाईकोर्ट ने 47 स

.

दरअसल, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी की महिला लीला वर्मा के साथ 20 अप्रैल 1978 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज के हीरालाल वर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इस बीच महिला के पति को 1995 में भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी मिली और परिवार सेक्टर-5 भिलाई में रहने लगा। लंबे समय तक वैवाहिक रिश्ता ठीक चलने के बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

पति ने तलाक के लिए लगाई अर्जी जिसके बाद कई सालों तक परेशान पति ने फैमिली कोर्ट में क्रूरता और परित्याग के तहत तलाक की अर्जी लगाई। इसमें आरोप लगाया कि उसकी पत्नी वर्ष 1987 से झगड़ा करती थी, गाली देती थी और घर का काम करने से मना करती थी। कई बार पत्नी और बच्चों ने उनके साथ मारपीट भी की। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस तक शिकायत करनी पड़ी।

15 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी पति ने फैमिली कोर्ट को बताया कि साल 2010 से दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। पति ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में पत्नी ने उसे ही घर से निकाल दिया। ऐसे में अब वैवाहिक रिश्तों का कोई महत्व नहीं है।

पत्नी ने आरोपों को बताया गलत पत्नी ने कोर्ट में कहा कि उल्टा पति ही उनके साथ शारीरिक और मानसिक अत्याचार करता था। खाने-पीने तक से रोक देता था। घर में अलग कमरा बनवाकर उसे बंद कर दिया और भरण-पोषण भी रोक दिया। बाद में पति खुद ही घर छोड़कर चला गया और अब झूठे आरोप लगा रहा है।

फैमिली कोर्ट ने मंजूर की तलाक की अर्जी, पत्नी ने की अपील इस मामले में फैमिली कोर्ट ने पति की तलाक की अर्जी को मंजूर कर ली। साथ ही भरण-पोषण के लिए पत्नी को एकमुश्त 10 लाख रुपए देने के आदेश दिए। फैमिली कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ पत्नी ने हाईकोर्ट में अपील की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद डिवीजन बेंच ने पाया कि दोनों पति-पत्नी 2010 से अलग रह रहे हैं और अब उनका साथ रहना संभव नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि इतने लंबे समय से अलग रहना और लगातार विवाद, मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। इस आधार पर हाईकोर्ट ने तलाक के आदेश को बरकरार रखते हुए पति को भरण-पोषण के लिए अपनी पत्नी को 10 लाख एकमुश्त गुजारा भत्ता के रूप में देने का आदेश दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074677
Views Today : 98
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9742
Total views : 102735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.