Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Medical practitioner duped of Rs 73 lakh in the name of loan | लोन के नाम पर मेडिकल व्यवसायी से 73 लाख ठगे: दिल्ली से चला रहे थे रैकेट, फर्जी सिम-खाते का करते थे इस्तेमाल, 2 आरोपी गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Medical practitioner duped of Rs 73 lakh in the name of loan | लोन के नाम पर मेडिकल व्यवसायी से 73 लाख ठगे: दिल्ली से चला रहे थे रैकेट, फर्जी सिम-खाते का करते थे इस्तेमाल, 2 आरोपी गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e8ada3c7 57fd 4c12 9a0a 1be8231f5c6e 1765110621400
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e8ada3c7 57fd 4c12 9a0a 1be8231f5c6e 1765110621400

बिलासपुर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक मेडिकल व्यवसायी को लोन दिलाने के नाम पर 73 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी करते थे। बिलासपुर रेंज साइबर थ

.

आरोपी खुद को अधिकारी बताकर ऑनलाइन ठगी करते थे

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुंबई की श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे। फिर लोगों को कम ब्याज में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्रम सिंह और अमन कुमार सिंह उर्फ पीयूष शामिल हैं। दोनों बिहार के जिला वैशाली के निवासी हैं।

फर्जी फाइनेंस कंपनियों से सावधान रहें

नेचर सिटी सकरी के राजेश पांडेय ने सकरी थाना में ठगी की रिपोर्ट कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें फाइनेंस कंपनी की ओर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का अफसर बताया और पीएम समृद्धि योजना के तहत 50 लाख रुपये का लोन 30 प्रतिशत छूट में दिलाने की बात कही।

इसके लिए उन्हें 12 फरवरी 2024 से 29 सितंबर 2025 के बीच अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कई बार कॉल किया गया।

73 लाख रुपये की धोखाधड़ी

राजेश पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रिजेश त्रिवेदी और दूसरे नामों से लगातार किए गए कॉल से वो ठगों के झांसे में आ गए। ठगों ने लोन के लिए राजेश से पहले कुछ अमाउंट जमा करने के लिए कहा। पीड़ित ने उनकी बातों में आकर कुछ अमाउंट उनके बताए बैंक अकाउंट में जमा कर दिया।

कुछ दिनों बाद ठगों ने फिर फोनकर पीड़ित से कुछ अमाउंट देने के लिए कहा। इस तरह पीड़ित ने कई किश्तों में ठगों के अकाउंट में अमाउंट ट्रांसफर कर दिए। इस तरह ठगों ने पीड़ित से कुल 73,23,291 रुपये की ठगी कर ली।

जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने बिलासपुर के रेंज साइबर थाना में शिकायत की। इसके बाद साइबर टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पीड़ित के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों के बारे में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जानकारी अपडेट की गई।

बैंक खातों से ठगी का पता लगाया

साइबर थाने ने ठगी की रकम भेजने में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की पहचान की और खाताधारकों की जानकारी, ऑनलाइन लेन-देन और घटना से जुड़ी सभी डिटेल इकट्ठा की। इस जांच से पता चला कि आरोपी बिहार के वैशाली जिले, ग्राम गढ़वाल कनौली के निवासी हैं। इसके बाद निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम बिहार के वैशाली जिले रवाना हुई।

दिल्ली में किराए के मकान से रैकेट चल रहा था

टीम ने बिहार के वैशाली जिले के आरोपियों के बारे में जांच की और पता चला कि विकास कुमार उर्फ विक्रम सिंह और अमन कुमार सिंह उर्फ पीयूष ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई।

आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली में किराए के मकान में रहकर अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को कॉल कर कम ब्याज में लोन दिलाने का झांसा देते और अन्य तरीके से उन्हें फंसाकर ऑनलाइन ठगी करते थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074384
Views Today : 54
Views Last 7 days : 5569
Views Last 30 days : 9604
Total views : 102135
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.