जापान के टोयोटा शहर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मेयर फोरम में रायपुर महापौर मीनल चौबे शामिल होंगी। 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में विश्व के कई देशों के शहरों से महापौरों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र क
.
आमंत्रित प्रतिनिधि ऐसी सफलता के उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, जिनसे 2030 एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों को शेष पांच वर्षों में स्थानीय स्तर पर लागू करने की गति बढ़ाई जा सके। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय और क्षेत्रीय सरकारों को नीति संवाद और ज्ञान साझा करने के लिए वार्षिक मंच प्रदान करना है, ताकि 2030 एजेंडा और एसडीजी को लागू करने से जुड़े मुख्य पहलुओं पर चर्चा की जा सके। इस आयोजन के लिए विशेष तौर पर महापौर मीनल चौबे को भी आमंत्रित किया गया।
<
