सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में हत्या की जिम्मेदारी का दावा करने वाला मैसेज
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सर्राफा व्यापारी की हत्या के मामले में मृतक प्रदीप सोनी के छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्हाट्सएप मैसेज आया है। इस मैसेज में एक शख्स ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। मैसेज में उसने लिखा
.
मैसेज में आगे लिखा है- सॉरी भइया थोड़ा-सा मेंटली डिस्टर्ब हो गया था….बार-बार वही वाला न्यूज देखकर…माफ कर दीजिएगा प्लीज…मैंने कुछ नहीं किया।
इस तरह के मैसेज से परिवार में फिर से डर का माहौल बन गया है। मनोज सोनी ने तुरंत पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात नंबर से मिले धमकी भरे मैसेज की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से उस नंबर और मैसेज भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह असली आरोपी है या फिर जांच को गुमराह करने की कोशिश।
इस मामले में बिहार STF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। उससे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले से जुड़े कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी बीच व्हाट्सएप पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला मैसेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच और भी तेज कर दी गई है।

सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी के छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल पर अज्ञात ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पेंड्रा में बदमाशों ने ज्वेलरी व्यारापी की बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार। लूटे गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, इस वारदात का मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव का रहने वाला खुशीराम साहू है। उसने बाजार में सोना-चांदी व्यापारियों की रेकी कर पूरी साजिश रची थी। इस काम में उसके भतीजे राजाराम साहू ने भी मदद की।
खुशीराम ने बिहार और झारखंड में अपने परिचित राहुल के जरिए शूटर बुलाए थे। राहुल अपने साथी संजय और राजू के साथ बिहार से आया और सभी ने मिलकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपी देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे, जहां लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों का बंटवारा किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार शूटर राहुल, संजय और राजू की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है।

ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार (26 मई) शाम करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी थी। दाहिने तरफ सीने में गोली लगी थी। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए थे।
बिलासपुर का खुशीराम निकला मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में सामने आया है कि बिलासपुर जिले के बिटकुला निवासी खुशीराम सही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटमी बाजार स्थित ज्वेलरी कारोबारी की पहले रेकी की और फिर लूट की योजना बनाई।
बिहार- झारखंड से बुलाए गए थे शूटर
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि खुशीराम ने वारदात को अंजाम देने के लिए बिहार से तीन शूटर बुलाए थे। इन्हीं शूटरों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या की और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे।
लूट के सामान का किया गया बंटवारा
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी देवरीकला निवासी गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे थे, जहां लूटे गए जेवर और अन्य सामान का आपस में बंटवारा किया गया। जांच के दौरान इस संबंध में सबूत भी मिले हैं।
……………………..
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार:गोली मारने वाले बिहार-झारखंड के 3 शूटर फरार, कट्टा-कारतूस और लूटे गए जेवरात बरामद

सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना को अंजाम देने वाले बिहार-झारखंड के 3 शूटर अभी फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
<
