Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Markets decorated for Dhanteras, four-wheelers and three-wheelers banned in Ambikapur city | रिकार्ड कीमतों के बावजूद गुलजार रहा सर्राफा बाजार: धनतेरस पर मार्केट में बरसा धन, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान जमकर बिके – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Markets decorated for Dhanteras, four-wheelers and three-wheelers banned in Ambikapur city | रिकार्ड कीमतों के बावजूद गुलजार रहा सर्राफा बाजार: धनतेरस पर मार्केट में बरसा धन, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान जमकर बिके – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 18, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 18 at 2052045df86fd7 1760801755
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


ज्वेलरी शॉप में लगी ग्राहकों की भीड़

धनतेरस पर सरगुजा में बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। सोने और चांदी के दामों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी के बावजूद खरीददारों ने जमकर खरीदी की। सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार, खरीदी उम्मीद से कहीं ज्यादा हुई है। ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ ही परंपरागत

.

सरगुजा में धनतेरस के अवसर पर सुबह से ही खरीदार बाजार में पहुंचने लगे। खासकर वाहनों की डिलीवरी सुबह से ही शुरू हो गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एडवांस में बुकिंग हो गई थी। कार और स्कूटी सेग्मेंट में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की खासी बिक्री हुई है। जीएसटी छूट का असर भी ऑटोमोबाइल बाजार पर दिखा। कम हुई कीमतों के कारण वाहनों की खरीदी के लिए लोगों में उत्साह दिखा।

बर्तनों की जमकर हुई खरीदी

बर्तनों की जमकर हुई खरीदी

सर्राफा बाजार में उमड़े लोग, रिकार्ड खरीदी सोने और चांदी के भाव रिकार्ड ऊंचाई पर हैं, इसके बावजूद लोगों ने सर्राफा बाजार में जमकर खरीदी की। पूर्व के वर्षों में सोने से ज्यादा चांदी की बिक्री होती थी, लेकिन इस वर्ष चांदी की कीमतें गत वर्ष की तुलना में करीब-करीब दोगुना होने के कारण चांदी के बजाय लोगों ने सोने की खरीदी में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाया। सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। सोने के ज्वेलरी की खासी बिक्री हुई।

आटोमोबाइल सेक्टर में सर्वाधिक धनवर्षा

आटोमोबाइल सेक्टर में सर्वाधिक धनवर्षा

देर शाम तक बाजार में रौनक अंबिकापुर में दिन में बाहरी इलाकों से खरीदार पहुंचे थे। वहीं शाम को शहर के लोग खरीदी के लिए निकले। देर शाम तक बाजार ग्राहकों से भरे रहे। परंपरागत तौर पर खरीदे जाने वाले बर्तनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की भी लोगों ने जमकर खरीदी की। देर शाम तक बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही।

शहर में नहीं लगा जाम, भारी भी बाहर से गुजरे

शहर में जाम की स्थिति से निबटने के लिए पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों में चारपहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध दीपावली के दिन भी रहेगा। धनतेरस के दिन भारी वाहन भी शहर सीमा से होकर नहीं गुजरे। वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं।

एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि शहर के चौक-चौराहों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट

पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट

चार पहिया और तीन पहिया वाहन के लिए प्रतिबंधित मार्ग

  • देवीगंज रोड में देव होटल से महामाया चौक।
  • सदर रोड, अग्रसेन चौक से महामाया चौक।
  • ब्रम्ह रोड में ब्रम्ह मंदिर मोड़ से संगम चौक।
  • स्कूल रोड में थाना चौक से महामाया चौक।
  • विजय मार्ग में गुदरी मार्ग गुदरी चौक से संगम चौक।

पार्किंग स्थल –

  • देवीगंज रोड के लिए कलाकेंद्र मैदान, सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में सड़क पर पार्किंग।
  • टू-व्हीलर वाहन निशांत मेडिकल के बगल में स्थित पार्किंग में अपने वाहन पार्किग करेंगे।
  • अग्रसेन चौक व नया बस स्टैंड से पूनम लॉज चौक की ओर आने वाली गाड़ी पुराना बस स्टैंड में पार्किंग रहेगी।
  • गुदरी चौंक से गुरूनानक चौंक की ओर आने वाली गाड़ी कोतवाली थाना के सामने रोड में दोनों तरफ पार्किंग रहेगी।
  • रामानुजगंज से आने वाली गाड़ी पुलिस लाईन ग्राउंड व मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड में पार्किंग रहेगी।
  • अग्रसेन चौक से सदर रोड़ में आने वाली वाहन बरेज तलाब के बगल में पार्किंग रहेगी।
  • सद्भावना चौक से आने वाली गाड़ी सुदामा होटल के बगल रोड़ पर दोनों साइड पार्किंग रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगे भारी वाहन

  • मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे और अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैंड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
  • गढ़वा रोड़, प्रतापपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसें और अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड का प्रयोग करते हुए प्रतापपुर चौक, लरंग साय चौक, चांदनी चौक, स‌द्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैण्ड की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
  • रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुए भारतमाता चौक, लरंगसाय चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड, गंगापुर मोड़ की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अंबिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

खुले में कचरा फेंकने से परेशानी बढ़ी, राहत मिले

April 28, 2026

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने संविधान संशोधन की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069022
Views Today : 32
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4084
Total views : 90016
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.