![]()
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पील्लूर में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पील्लूर-मरवाड़ा मार्ग पर एक प्रेशर आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।
.
यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 214वीं वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम की ओर से एरिया डॉमिनेशन और डीमाइनिंग अभियान के दौरान की गई। माओवादियों ने यह आईईडी पील्लूर-मरवाड़ा मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर एक कच्चे रास्ते पर लगाया था।
जानकारी के अनुसार, यह प्रेशर आईईडी बीयर की बोतल में प्रेशर सिस्टम के माध्यम से प्लांट किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षाबलों या स्थानीय ग्रामीणों को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाना था। डीमाइनिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की सतर्कता से इस विस्फोटक की पहचान की गई।
इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस 214 की बीडीडी (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन) टीम ने मौके पर पहुंचकर मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
<
