![]()
सूरजपुर में खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। घायल अवस्था में पत्नी रातभर घर में पड़ी रही। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, दीपावली के दिन उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने
.
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर के भट्ठापारा में किराए के मकान में रहने वाले अवतार सिंह (38 वर्ष) 19 नवंबर की रात करीब 10 बजे घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी मंगली सिंह (35 वर्ष) से खाना को लेकर पूछा। पत्नी मंगली ने बताया कि उसने खाना नहीं बनाया है। इससे अवतार सिंह भड़क गया व गाली-गलौज की। दोनों के बीच विवाद हो गया तो अवतार सिंह ने डंडे से पत्नी मंगली सिंह की बेदम पिटाई कर दी और जलती हुई लकड़ी से उसके चेहरे को जला दिया।
इलाज के दौरान हो गई मौत सुबह जब मंगली सिंह नहीं उठी तो पति अवतार सिंह ने पड़ोस में रहने वालों को इसकी जानकारी दी। आसपास की महिलाएं उसके घर पहुंची तो मंगली सिंह बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसे हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सूरजपुर पुलिस ने मामले में धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।
थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अवतार सिंह मूलतः रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सागरपुर का निवासी है। वह सूरजपुर के भट्ठापारा में फुलकुंवर के मकान में किराए में रहकर काम करता था।
<
