Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Man arrested for fraudulently marrying second wife | धोखे से दूसरी शादी करने वाला गिरफ्तार: 42 साल के व्यक्ति ने लड़की से कहा नहीं हो रही शादी, न उम्र बताया न शादी और तलाक बात – durg-bhilai News
Breaking News

Man arrested for fraudulently marrying second wife | धोखे से दूसरी शादी करने वाला गिरफ्तार: 42 साल के व्यक्ति ने लड़की से कहा नहीं हो रही शादी, न उम्र बताया न शादी और तलाक बात – durg-bhilai News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 23 at 70818 pm 1766499687
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


थाना उतई पुलिस ने धोखाधड़ी कर विवाह करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और विवाह में मध्यस्थता कराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने पहले से विवाहित होने और तलाक की जानकारी छिपाकर स्वयं को अविवाहित बताकर युवती

.

पुलिस ने शादी करने वाले और मध्यस्था करवाने वाले दोनों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने शादी करने वाले और मध्यस्था करवाने वाले दोनों को किया गिरफ्तार।

थाना उतई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विजय कुमार पाण्डेय (42 वर्ष), निवासी न्यू कैलाश नगर, कुरूद भिलाई ने अपने पूर्व विवाह, तलाक, वास्तविक उम्र और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर छलपूर्वक उससे विवाह किया। विवाह तय कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले विद्ववासनी शुक्ला (61 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05, चिंगरी पारा, सुपेला भिलाई को भी इन तथ्यों की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने पीड़िता को सच्चाई नहीं बताई और विवाह संपन्न करा दिया।

लड़की से कहा- नहीं हो रही है शादी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि विवाह से पहले उसने न तो शादी की बात बताई थी और न ही तलाक होने की बात। पूछने पर यही कहता था कि शादी नहीं हो रही है। शादी के बाद जब वह ससुराल में रहने लगी, तो आरोपी के व्यवहार से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस होने लगा। बाद में जब उसे आरोपी के पूर्व विवाह और अन्य छिपाई गई जानकारियों का पता चला, तो उसने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्रवाई पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पाण्डेय और विवाह मध्यस्थ विद्ववासनी शुक्ला का पता तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी विजय कुमार पाण्डेय ने स्वीकार किया कि उसका पूर्व विवाह हो चुका था और बाद में तलाक भी हुआ था। उसने यह भी कबूल किया कि विवाह नहीं हो पाने के डर से उसने अपनी वैवाहिक स्थिति, उम्र और अन्य जानकारियां छिपाकर युवती से शादी की। पुलिस ने आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और तलाक से संबंधित न्यायालयीन आदेश की प्रति जब्त की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075287
Views Today : 43
Views Last 7 days : 2229
Views Last 30 days : 9888
Total views : 104310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.