छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बहन को घर से भगाने वाले बॉयफ्रेंड का भाई ने मर्डर कर दिया। ग्राम कुसमी के रहने वाला चितरंजन पटेल 3 साल पहले लड़की को अपने साथ मुंबई ले गया था, जहां दोस्त के घर में दोनों रुके थे।
.
इसी बीच गर्लफेंड का चितरंजन को छोड़ उसके दोस्त से अफेयर हो गया, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। धोखा मिलने के बाद चितरंजन गुस्से में अकेला वापस गांव लौट आया। तभी लड़की के भाई ने उसका सिर पत्थर से कुचलकर मार डाला। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।

चितरंजन पटेल की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, नवंबर 2023 में चितरंजन पटेल, आरोपी दीपेश साहू की बहन को भगाकर मुंबई ले गया था। वहां वह अपने दोस्त के घर रहता था, इसी बीच आरोपी की बहन की नजदीकियां चितरंजन के दोस्त की तरफ बढ़ी और वह प्रेगनेंट हो गई। इस बात से दुखी हो कर चितरंजन पटेल उस लड़की को मुंबई में ही छोड़ कर वापस गांव आ गया।
तब से ले कर अब तक आरोपी और उसके घर वालों ने उस लड़की की सुध तक नहीं ली है, पर बहन को भगा ले जाने की बात आरोपी दीपेश साहू को बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी। आरोपी लंबे समय से बदला लेने की फिराक में थे।
डंडों से पीटा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा
पुलिस जांच में सामने आया कि, 15 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी। जब चितरंजन बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहा था और लामीसरार मुर्गी फार्म मोड़ के पास पहुंचा, तब आरोपियों ने उसे रोक लिया।
इसके बाद उसे कब्रिस्तान के पास ले जाकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जब वह बेहोश हो गया, तब आरोपियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और बिजली खंभे के पास छोड़ दिया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना जैसा लगे।

हत्या के आरोपी दीपेश साहू और कुंजन साहू गिरफ्तार।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
कोमाखान पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दीपेश साहू और कुंजन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।
ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
चितरंजन पटेल (23) की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने कोमाखान थाना पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने थाना परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआती शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से युवक की जान चली गई।
स्थिति को देखते हुए बागबाहरा एसडीओपी अजय सहनकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हत्या की धारा जोड़कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ था

विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मृतक शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
विधायक मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम कुसमी से पहुंचकर मृतक चितरंजन पटेल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की।
अस्पताल की लापरवाही से कार्रवाई में देरी
इस मामले में थाना प्रभारी ने विधायक द्वारिकाधीश यादव को बताया कि, जिला मुख्यालय स्थित आदित्य हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल रिपोर्ट समय पर नहीं दी गई।
अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही पर विधायक यादव ने कहा कि अस्पताल की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

…………………
यह खबर भी पढ़िए…पिटाई से युवक की मौत, गुस्साए घरवालों ने घेरा थाना: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, एसडीओपी के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

महासमुंद के बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम कुसमी निवासी 23 वर्षीय युवक चितरंजन पटेल की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों और घरवालों ने कोमाखान थाना का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर….
<
