Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीएसपी में कार से जाकर कॉपर तार की चोरी:QRT ने 3 किलोमीटर पीछा कर एक आरोपी को दबोचा; 2 साथी धूल का फायदा उठाकर भागे
Breaking News

बीएसपी में कार से जाकर कॉपर तार की चोरी:QRT ने 3 किलोमीटर पीछा कर एक आरोपी को दबोचा; 2 साथी धूल का फायदा उठाकर भागे

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1582651030 2215 1779702317
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1582651030 2215 1779702317
भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार सुबह बीएसपी की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार का पीछा कर उसमें सवार एक आरोपी को पकड़ लिया। कार की डिग्गी से करीब 210 किलो स्क्रैप कॉपर केबल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1.26 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं घटना में इस्तेमाल कार की कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक शिव नारायण कामदार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 मई को वे मरोदा गेट में पहली पारी के प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सुबह करीब 9.50 बजे बीएसपी के एमएसडीएस-3 क्षेत्र के पास क्यूआरटी टीम को एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। टीम ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर तेजी से भागने लगा। कार का पीछा कर आरोपी को पकड़ा
इसके बाद QRT टीम ने कार का पीछा शुरू किया। पीछा करते हुए टीम जोरातराई समवाय स्थित सीओसीसीडी एरिया के बिल्डिंग नंबर-32 के पास पहुंची, जहां कार को रोक लिया गया। इसी दौरान मौके पर धूल ज्यादा होने का फायदा उठाकर कार में बैठे दो युवक भाग निकले, जबकि चालक को टीम ने पकड़ लिया। मेन गेट के अंदर से घुसी थी कार
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नेमचंद यादव (32 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-16, स्टेशन मरौदा, बीआरपी कॉलोनी दुर्ग बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ रॉ वाटर पंप हाउस के पास झाड़ियों की आड़ लेकर बीएसपी की परिधि दीवार फांदकर अंदर घुसा था। हालांकि जांच के दौरान बोरिया इन गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक अलग बात सामने आई। फुटेज में आरोपी सुबह 8.52 बजे उसी स्विफ्ट कार क्रमांक CG 07 BF 9243 से प्लांट के अंदर प्रवेश करते दिखाई दिया। इससे साफ हुआ कि आरोपी कार से ही प्लांट के भीतर पहुंचे थे। कार की तलाशी में मिले स्कैप कॉपर
कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से भारी मात्रा में स्क्रैप कॉपर केबल और मोटर कॉपर बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में अपने फरार साथियों के नाम शोहन और दिलेश्वर बताए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। बरामद कॉपर को बीएसपी के महाप्रबंधक पीबीएस-2 जीपी कुर्रे के सामने पेश किया गया। उन्होंने जांच के बाद इसे बीएसपी की संपत्ति बताया और संपत्ति प्रमाण पत्र जारी किया। अधिकारियों के मुताबिक जब्त स्क्रैप कॉपर का कुल वजन 210 किलो है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार रुपए है। जांच में जुटी पुलिस
भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने आरोपी नेमचंद यादव के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस और छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 25 और 26 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट कार और बरामद कॉपर जब्त कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि कार अंदर कैसे प्रवेश की। पुलिस को शक है कि प्लांट के अंदर का ही व्यक्ति इसमें संलिप्त हो सकता है। पुलिस इसमें संलिप्त सभी लोगों की तलाश में जुट गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में घर के अंदर मिली महिला की लाश:पति ने देखा पत्नी को फंदे पर लटका, भागकर किया था लव-मैरिज, पुलिस जांच में जुटी

May 25, 2026

ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर दो-लाख ठगा:फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से लिया पैसा, पुलिस ने दर्ज की FIR

May 25, 2026

नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक:मनेंद्रगढ़ में ज्योत्सना महंत बोलीं- धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071917
Views Today : 131
Views Last 7 days : 2022
Views Last 30 days : 4981
Total views : 94553
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.