Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mahanadi-Indravati names may be used for naval vessels | महानदी-इंद्रावती के नाम हो सकते हैं नौसैनिक पोत के नाम: जल्द सैनिक भर्ती रैली भी होगी, सीएम साय ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग – Chhattisgarh News
Breaking News

Mahanadi-Indravati names may be used for naval vessels | महानदी-इंद्रावती के नाम हो सकते हैं नौसैनिक पोत के नाम: जल्द सैनिक भर्ती रैली भी होगी, सीएम साय ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग – Chhattisgarh News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2025 10 06t222159151 1759769498
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2025 10 06t222159151 1759769498

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, राज्य में रक्षा उद्योग के विकास, सेना भर्ती रैलियों के आयोजन जैसे कई मुद्दों

.

इसके अलावा सीएम साय ने नौसैनिक पोतों के नामकरण इंद्रावती, महानदी नदियों के नाम पर रखने की मांग भी है। इस दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि मांगी

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि स्थित है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस भूमि को एयरपोर्ट विस्तार के लिए राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाए।साय ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी बेहतर होने से प्रदेश के औद्योगिक और रणनीतिक विकास को नई गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में रक्षा क्षेत्र के विकास पर फोकस

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी, जिसके तहत रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को विशेष प्रोत्साहन देने की योजना है। उन्होंने कहा —

“यह नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के अनुरूप है। इससे उच्च तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।”

प्रदेश में विशेष सेना भर्ती रैलियों की मांग

मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए विशेष सेना भर्ती रैलियां आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा —

“हमारे प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और देशभक्ति की भावना प्रबल है। उन्हें अपने ही प्रदेश में देश सेवा का अवसर मिलना चाहिए।”

INS इंद्रावती और INS महानदी नाम के सुझाव

मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियां — इंद्रावती, महानदी — केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रदेश की आत्मा हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जब भी रक्षा मंत्रालय नए नौसैनिक पोत लॉन्च करे, तो उनका नाम INS इंद्रावती, INS महानदी या INS बस्तर जैसे रखा जाए।

“यह न केवल प्रतीकात्मक रूप से सुंदर होगा बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाएगा”।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Durg Police Mandates CCTV for Warehouses; Courier Firms Trained on Suspicious Parcels

April 22, 2026

Mahasamund Bus Passenger Jewellery Seized

April 22, 2026

Raigarh NSUI Protest | Power Cut Issue; Electricity Department Gherao

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068261
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1050
Views Last 30 days : 4092
Total views : 89221
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.