Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Low capacity motors increase power consumption, 22 bodies suffer loss of Rs 20 crore | खुलासा: कम क्षमता की मोटर ने बढ़ाई बिजली की खपत, 22 निकायों को 20 करोड़ की चपत – Raipur News
Breaking News

Low capacity motors increase power consumption, 22 bodies suffer loss of Rs 20 crore | खुलासा: कम क्षमता की मोटर ने बढ़ाई बिजली की खपत, 22 निकायों को 20 करोड़ की चपत – Raipur News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 77037443 ca41 4830 aa12 04645b9382c31757218606335 1764963064
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 77037443 ca41 4830 aa12 04645b9382c31757218606335 1764963064

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में हुई एनर्जी ऑडिट में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। प्रदेश के 22 निकायों में की गई ऑडिट के बाद यह पता चला है कि इन निकायों ने कम क्षमता के मीटर कनेक्शन का लंबे समय तक अधिक उपयोग किया, जिसके कारण इन निकायों को दो साल में लगभग

.

दरअसल, डीआरए कंसलटेंट नागपुर द्वारा कराए गए एनर्जी ऑडिट के माध्यम से नगरीय निकायों में बिजली की वास्तविक खपत और व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, कमियों की पहचान के साथ ही बिजली बिल के भुगतान को लेकर डाटा तैयार किया गया है।

इस दौरान बिजली बिल के भुगतान का विश्लेषण भी किया गया, जिसमें यह खामी पाई गई। राज्य शहरी विकास अभिकरण ने इन निकायों को चिट्ठी भेजकर इसकी जानकारी दी है। उनसे कहा गया है कि एनर्जी बिल ऑडिट संस्था ने 22 निकायों के 84 हाईटेंशन कनेक्शन का डेस्क ऑडिट किया है।

इसमें कुछ प्रकार की कमी पाई गई। विद्युत विनियामक आयोग द्वारा जारी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड 2011 के टैरिफ आदेश के मुताबिक, यदि किसी माह अधिकतम मांग, अनुबंधित मांग से अधिक हो जाती है तो टैरिफ की सामान्य दर केवल अनुबंधित मांग तक ही लागू होती है।

लेकिन इससे 20 फीसदी अधिक बिजली का उपयोग होने पर डेढ़ गुना शुल्क से दो गुना शुल्क लिया जाता है। इसी तरह, यदि किसी माह अधिकतम मांग अनुबंधित मांग के 80 फीसदी से कम पाई जाती है तो अनुपयोगी मांग की भुगतान राशि 375 रुपए प्रति किलोवाट की दर से किया जाता है।

इन निकायों का किया गया ऑडिट: अंबिकापुर, अमलेश्वर, भिलाई, बिलासपुर, बिरगांव, चिरमिरी, दल्ली राजहरा, धमतरी, डोंगरगढ़, दुर्ग, गोबरा नवापारा, जगदलपुर, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मनेंद्रगढ़, पाटन, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव।

इसलिए कराया गया ऑडिट: दरअसल, शहरी क्षेत्रों में पानी सप्लाई और स्ट्रीट लाइटिंग जैसी विभिन्न सुविधाओं के संचालन के लिए नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन लिए गए हैं। इसके लिए बिजली विभाग द्वारा सभी 184 नगरीय निकायों में हजारों मीटर लगाए गए हैं।

इनके माध्यम से हर महीने मीटर रीडिंग कर विभाग द्वारा बिजली बिल भेजा जाता है। इसके लिए निकायों द्वारा हर माह एक बड़ी बिजली बिल के रूप में भुगतान किया जाता है। कई बार सरचार्ज और एरियर्स के रूप में भी विभाग को अतिरिक्त राशि का भुगतान निकायों और नगरीय प्रशासन विभाग को करना पड़ता है। विभाग द्वारा निकायों में बिजली बिल के समायोजन के लिए बिजली विभाग को हर साल लगभग 100 से 200 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है।

सोलर एनर्जी से निकाय होंगे रौशन: बिजली बिल का विश्लेषण करने के बाद विद्युत दक्ष उपकरणों के प्रयोग को बढ़ावा देने, विद्युत खपत में कमी के लिए चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा प्रणाली को विकसित करने की प्लानिंग की जा रही है। चूंकि भारत सरकार भी पारंपरिक ऊर्जा के स्थान पर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पीएम कुसुम, पीएम सूर्योदय तथा पीएम सूर्यघर जैसी अभिनव योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।

हाई-टेंशन कनेक्शन ने बढ़ाया बिल:

  • कई निकायों में कम लोड के बावजूद हाई-टेंशन कनेक्शन लिया गया, जिससे अधिक बिल का भुगतान हुआ।
  • कुछ निकायों में दो से तीन गुना तक ज्यादा बिजली बिल चुकाने की पुष्टि हुई।
  • स्ट्रीट लाइट, पंपिंग सिस्टम और कार्यालयों में एनर्जी एफिशिएंट उपकरणों का अभाव पाया गया।
  • कई जगहों पर पुराने ट्रांसफॉर्मर, केबल और मीटर अब भी उपयोग में हैं, जिससे लाइन लॉस और ओवरबिलिंग हो रही है।
  • कुछ निकायों में मीटर रीडिंग और वास्तविक खपत में बड़ा अंतर पाया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074976
Views Today : 56
Views Last 7 days : 2702
Views Last 30 days : 9122
Total views : 103064
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.