इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर में हनुमान मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के JCB से हनुमान भगवान की मूर्ति हटाने के दौरान खंडित हो गई है। इस घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने जमकर बवाल किया था। जिसक
.
यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास धर्मनगर का है। स्थानीय निवासी नीतू सोनी ने बताया कि उनके मोहल्ले में घर के सामने एक खाली जमीन है। जिसे अरिहंत पारख नाम का युवक अपना बताता है। सोमवार की देर रात वह कुछ लड़कों के साथ जमीन पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा। मोहल्लेवासियों ने जमीन में एक चौरा बनाकर हनुमान भगवान की मूर्ति रखी थी। उस मूर्ति को जेसीबी से शिफ्ट करने लगे। इस दौरान मूर्ति खंडित हो गई।

बताया जा रहा है ये पूरा विवाद जमीन विवाद से जुड़ा है।
आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
मोहल्लेवासियों को देर रात इसकी भनक लगी। तो वे एकत्रित होकर आरोपियों का विरोध करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था। मंगलवार सुबह मोहल्ले वासियों ने टिकरापारा थाने में जमकर बवाल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अरिहंत पारख पिता नरेन्द्र पारख उम्र 31 साल निवासी डी-क्वॉड सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर।
2. मोहित लखेर पिता श्री राम नारायण लखेर उम्र 32 साल निवासी ग्राम व पोस्ट मिरगौती थाना रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश। हाल पता – साकिन सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
3. भूपेश केंवट पिता रूप सिंह केंवट उम्र 19 साल निवासी संजय नगर सराईपाली जिला महासमुन्द। हाल पता – सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
4. गणेश कुर्रे पिता धु्रवा कुर्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम सकरी जिला सक्ती। हाल पता – सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
5. मेहराब खान पिता रत्ती खान उम्र 21 साल निवासी ग्राम बिछोर थाना पुनहाना जिला नंूह हरियाणा। हाल पता – फुण्डहर चौक करण साहू का मकान थाना माना रायपुर।
<
