ओम सोनी को दंतेवाड़ा OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें बस्तर से नीलांबर सेठिया, दंतेवाड़ा से ओम सोनी, सुकमा से धनीराम यादव और बीजापुर जिले से जागर लक्ष्मैया को जिला अध्यक्ष बनाया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्
.
बस्तर में सभी पदाधिकारी पिछले कई सालों से भाजपा पार्टी के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण बस्तर की हॉट सीटों में से एक दंतेवाड़ा विधानसभा में संगठन को मजबूती देने के लिए ओम सोनी पर संगठन ने भरोसा जताया है। उन्हें जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले ओम सोनी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग के जिला संयोजक पद पर भी रहे चुके हैं।

ओम सोनी ने जताया आभार
ओम सोनी ने BJP OBC मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री, किसान मित्र के पूर्व जिला संयोजक पद की भी जिम्मेदारी निभाई है। वर्तमान में पीपल्स केयर सामाजिक संस्थान के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी हैं। अब संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद ओम ने बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन को धन्यवाद कहा है। उनका कहना है कि मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उन्होंने कहा कि, मुझ पर यह भरोसा जताने के लिए मैं संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभारी हूं। यह पद नहीं बल्कि समाज की सेवा और संगठन को मजबूती प्रदान करने का एक दायित्व है। ओम का कहना है कि, मैं संकल्प लेता हूं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जिले में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करूंगा।
<
