Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Liquor shop opened in Khursipar sports complex | खुर्सीपार के खेल परिसर में खुल गई शराब दुकान: विरोध करने वाले पार्षद को भेजा जेल, पुलिस बल की तैनाती में प्रशासन ने खुलवाई दुकान – durg-bhilai News
Breaking News

Liquor shop opened in Khursipar sports complex | खुर्सीपार के खेल परिसर में खुल गई शराब दुकान: विरोध करने वाले पार्षद को भेजा जेल, पुलिस बल की तैनाती में प्रशासन ने खुलवाई दुकान – durg-bhilai News

By adminOctober 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 30 at 010215 1761796390
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के भिलाई में लगातार विरोध और विवादों के बीच आखिरकार आबकारी विभाग ने खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल स्टेडियम खेल परिसर में नई शराब दुकान खोल दी। 29 अक्टूबर को दुकान खुलवाने के लिए प्रशासन ने 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी।

.

वहीं, विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद और जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस परिसर में खिलाड़ी अपने खेल की प्रैक्टिस करने आते थे। पहले भी इसका विरोध किया जा चुका है। बावजूद इसके यहां शराब दुकान खोल दिया गया।

खेल परिसर में खुले शराब दुकान का हो रहा विरोध।

खेल परिसर में खुले शराब दुकान का हो रहा विरोध।

स्थानीय पार्षद और खिलाड़ियों के विरोध के बीच खुली दुकान

खुर्सीपार के खेल परिसर में शराब दुकान का विरोध हो रहा था। स्थानीय पार्षद और जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव के साथ यहां प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों ने भी शराब दुकान का विरोध किया है।

लेकिन आबकारी विभाग ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से विरोध को दरकिनार करते हुए यहां पर शराब दुकान को खोल दिया है। इसके लिए पहले उन्होंने पार्षद को जेल हिरासत में ले लिया और बाद में चारों तरफ पुलिस बल की तैनाती कर दी, ताकि किसी भी तरह का कोई विरोध न कर सके।

हत्या के बाद हाईवे से हटाया गया था शराब दुकान

यह वही दुकान है जिसे पहले वार्ड-51 के राजेंद्र प्रसाद नगर से हत्या की वारदात के बाद हटाया गया था। सितंबर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने मोहल्ले के ही एस. कामेश राव की हत्या कर दी थी। इसके बाद नागरिकों ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय विरोध के चलते प्रशासन को दुकान को उस जगह से हटाना पड़ा था। बाद में आबकारी विभाग ने दुकान को शिवाजी नगर में खोलने की योजना बनाई, लेकिन वहां भी महिलाओं ने कड़ा विरोध किया।

25 सितंबर की सुबह जब दुकान खोलने की तैयारी चल रही थी, तब सैकड़ों महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और ताला खुलने से पहले ही धरना शुरू कर दिया। यह विरोध आंदोलन 13 दिनों तक चला और आखिरकार प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।

खेल परिसर में भी खोलने का हो रहा विरोध

तीसरी बार आबकारी विभाग ने स्टेडियम परिसर में शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया। लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई, वार्ड-47 के पार्षद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने स्टेडियम गेट पर धरना शुरू कर दिया।

लोगों का कहना था कि खेल परिसर में शराब दुकान खोलना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। लेकिन इसके बाद जैसे ही मामला कुछ दिन के लिए शांत हुआ तो आबकारी विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से यहां पर शराब दुकान खोल दी।

आबकारी और पुलिस के आला अधिकारी रहे मौजूद

शराब दुकान खुलवाने के लिए 29 अक्टूबर की सुबह आबकारी विभाग के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक, डीएसपी भारती मरकाम, टीआई आनंद शुक्ला, टीआई महेश ध्रुव, टीआई राजेश मिश्रा, महिला टीआई और अन्य पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौजूद रहे।

पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर आबकारी टीम को दुकान खोलने का रास्ता दिया। कुछ ही देर में दुकान की सफाई, धुलाई और स्टॉक भरने का काम पूरा हुआ और बिक्री शुरू कर दी गई।

बालिका खिलाड़ी भी करती हैं प्रैक्टिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल परिसर जैसी जगह पर शराब दुकान खोलना काफी गलत निर्णय है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे खेल गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, इसमें बालिका वर्ग की खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलने से माहौल खराब होगा।

दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दुकान को कानूनी प्रक्रिया के तहत खोला गया है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन दुकान पर लाखों रुपए की शराब बिकने की खबर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ निगम का विशेष सम्मेलन…5 प्रस्तावों को मिली मंजूरी:महाराणा प्रताप चौक की जगह बदली जाएगी, केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक बनेगी सड़क

May 7, 2026

Balod Couple Suicide | Train Accident Girlfriend 10th Class

May 7, 2026

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को चूहामार दवा खिलाई:सिम्स में तीन दिन बाद होश आने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069700
Views Today : 3
Views Last 7 days : 556
Views Last 30 days : 3681
Total views : 90744
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.