राजनांदगांव| पिता की हत्या कर लाश जंगल में दफन करने वाले बेटे को कोर्ट ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश विजय साहू ने उक्त फैसला सुनाया है।
.
अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण गुप्ता ने बताया कि मामला नवंबर 2023 का है। छुरिया के पंडरापानी में रहने वाले अमन मंडावी ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर अपने पिता बंशीलाल मंडावी की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों भाईयों ने मिलकर लाश को जंगल में दफन कर दिया। ग्रामीणों ने जब बंशीलाल मंडावी के बारे में पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ।
छुरिया पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया। मामले की सुनवाई होने के बाद कोर्ट ने आरोपी अमन मंडावी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नाबालिग आरोपी का ट्रायल जारी है।
<
