छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण को लेकर राजनीति गरमा गई है। नाम पट्टिका में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का नाम न होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि “भाजपा कुंठित मानसिकता से ग्रसित है और दुर्
.
उन्होंने बताया कि जब भूपेश बघेल सरकार में विधानसभा भवन की नींव रखी गई थी और भूमिपूजन हुआ था, उस वक्त तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का नाम शिलापट्ट में दर्ज किया गया था। लेकिन अब जब नए विधानसभा का उद्घाटन हुआ, तो वर्तमान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का नाम पट्टिका में नहीं जोड़ा गया।

पुराने विधानसभा की तस्वीर
कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है- विकास उपाध्याय
विकास उपाध्याय ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत करते हुए कहा कि “नाम पट्टिका में नाम दर्ज कराने के लिए कोई मरता नहीं है, लेकिन इस छोटे से घटनाक्रम से जनता समझ सकती है कि भाजपा की सोच कितनी छोटी और संकुचित है। कांग्रेस ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की राजनीति की है, जबकि भाजपा विभाजन और दुर्भावना की राजनीति करती है।”
पीएम मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का उद्घाटन
बता दें कि 1 नंवबर को छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। नवा रायपुर में बना यह नया विधानसभा भवन ग्रीन बिल्डिंग सिद्धांतों पर तैयार किया गया है। यह पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी शामिल है।
<
