Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Last 2 days of the year 2025 | साल 2025 के अंतिम 2 दिन: सप्ताहभर में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचे भक्त – Jagdalpur News
Breaking News

Last 2 days of the year 2025 | साल 2025 के अंतिम 2 दिन: सप्ताहभर में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचे भक्त – Jagdalpur News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आज 30 दिसंबर है। साल 2025 को खत्म होने और नए साल के आगाज को अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं। साल के अंत और नए साल के शुरुआत से पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पिछले सप्ताहभर में करीब 1 लाख 50 हजार से ज्यादा

.

केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा समेत अन्य राज्यों से भी भक्त अनेक मनोकामना लेकर माता के दरबार पहुंच रहे हैं। फागुन मेला, चैत्र और शारदीय नवरात्र के बाद दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा भीड़ होती है।

आज 30 दिसंबर को भी माता के मंदिर में देवी दर्शन के लिए गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहर तक की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। भक्तों का कहना है कि माता जी सबकी मुराद पूरी करती हैं।

इस बार भक्तओं के लिए ये व्यवस्था

  • 2100 रुपए की रसीद कटवाकर VIP दर्शन की सुविधा होगी
  • भक्त मंदिर से मां दंतेश्वरी मंदिर की तस्वीर वाले चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं
  • मंदिर के सामने लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर मंदिर की सारी जानकारी मिलेगी
  • मंदिर के बाहर स्थित धर्मशाला में कमरे की बुकिंग कर रुक सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए चार्ज देना होगा।

ऐसी रही भीड़

दरअसल, छुट्टियों के चलते इस बार भक्तों की भीड़ अधिक थी। मंदिर समिति की मानें तो 24, से लेकर 28 तारीख तक हर दिन लगभग 20 से 30 हजार लोग पहुंच रहे थे। लेकिन पिछले 2 दिनों से भक्तों की संख्या कम है। 2 दिनों में 5 से 7 हजार भक्त प्रतिदिन दर्शन कर रहे हैं। हालांकि, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

दुकानदार बोले- अच्छी आमदनी

मंदिर के बाहर दुकान लगाने वालों का कहना है कि नवरात्र के बाद दिसंबर और जनवरी का ही महीना ऐसा होता है कि यहां सैकड़ों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानों में भी अच्छी भीड़ होती है। नारियल और प्रसाद के अलावा अन्य पूजा सामाग्री भी भक्त खरीदते हैं। इस बार भी अब तक आमदनी अच्छी हुई है।

ऐसे पहुंच सकते हैं मंदिर

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में माता का मंदिर है। अगर कोई भक्त रायपुर से माता के दरबार आना चाहता है तो सड़क मार्ग से करीब 400 किमी की दूरी तय करनी होगी। रायपुर के बाद धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और अंतिम बस्तर (जगदलपुर) जिले की सरहद पार कर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

इसके अलावा हैदराबाद से भक्त फ्लाइट से जगदलपुर और फिर वहां से सड़क मार्ग के सहारे दंतेवाड़ा पहुंच सकते हैं। ओडिशा, तेलंगाना, और महाराष्ट्र के भक्तों के लिए भी राह आसान है। ओडिशा के भक्त पहले जगदलपुर, तेलंगाना के सुकमा और महाराष्ट्र के बीजापुर जिला होते हुए सीधे दंतेवाड़ा पहुंच सकते हैं। ये तीनों जिले दंतेवाड़ा के पड़ोसी जिले हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076542
Views Today : 430
Views Last 7 days : 3840
Views Last 30 days : 11645
Total views : 106645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.