![]()
महासमुंद| बॉल बैडमिंटन महासंघ एशिया के तत्वाधान में इनडो नेपाल टेस्ट सीरीज पुरुष एवं महिला का आयोजन बीरगंज, काठमांडू एवं बीराट नगर में 1 से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया हैं। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से तीन खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ
.
बेमचा की रहने वाली लक्ष्मी चंद्राकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा के खेल मैदान में अपनी प्रारंभिक अभ्यास करते हुए डॉक्टर सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक बेमचा एवं प्रदेश सह सचिव अंकित लूनिया के मार्गदर्शन में कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता, यूनिवर्सिटी खेल में शामिल हो चुकी है। अब अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए लक्ष्मी चंद्राकर का चयन हुआ हैं। इस उपलब्धि पर बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद खान, श्यामल बनर्जी, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, वर्षा देवेंद्र पटेल, पुष्कर चंद्राकर आदि ने खुशी जताई है।
<
