Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Laborer beaten to death in Durg | दुर्ग में पीट-पीटकर मजदूर की हत्या: बस स्टैंड में फेंकी लाश, बिहार का रहने वाला था, 5 संदिग्ध हिरासत में – durg-bhilai News
Breaking News

Laborer beaten to death in Durg | दुर्ग में पीट-पीटकर मजदूर की हत्या: बस स्टैंड में फेंकी लाश, बिहार का रहने वाला था, 5 संदिग्ध हिरासत में – durg-bhilai News

By adminNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 11 07t160019697 1762511344
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 11 07t160019697 1762511344

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पीट-पीटकर बिहार के मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला उतई थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है।

.

मृतक की पहचान गया के रहने वाले राहुल कुमार रजक (26) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने बड़े भाई सोनू रजक के साथ उतई के डुंडेरा स्थित पांडे आरा मिल में मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है कि राहुल के व्यवहार से मिल में काम करने वाले बाकी कर्मचारी काफी परेशान थे। उसने कई बार अपने साथ काम करने वाले मजदूरों से दुर्व्यवहार किया था। कर्मचारियों की शिकायत पर मिल मालिक ने उसके भाई सोनू रजक को काम से निकाल दिया था।

विवाद और फिर मारपीट

इसके बाद सोनू वापस अपने गांव बिहार चला गया, लेकिन राहुल उतई में ही रह गया। 5 नवंबर की रात राहुल अपने कमरे में शराब पी रहा था, तभी आरा मिल के कुछ कर्मचारी वहां पहुंच गए। उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

गंभीर हालत में बस स्टैंड में छोड़ा

आरोपियों ने मिलकर राहुल की जमकर पिटाई की और उसे गंभीर हालत में उतई बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। अगली सुबह यानी 6 नंबर को बस स्टैंड में राहुल का शव मिला। उतई पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

अंदरूनी चोट से हुई मौत

शुरुआती जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली थी, लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राहुल की मौत अंदरूनी चोटों से हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि राहुल की मौत आरा मिल में साथ काम करने वाले कर्मचारियों की पिटाई से हुई।

5 संदिग्ध से पूछताछ

पुलिस ने इस घटना से जुड़े पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 233
Views Last 7 days : 844
Views Last 30 days : 3563
Total views : 91535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.