बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक लैब टेक्नीशियन द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ कथित बदसलूकी और थप्पड़ मारने की घटना के बाद शनिवार को जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडो) आक्रोशित हो गया। जूडो सदस्यों ने सिम्स के मुख्य गेट पर लगभग एक घंटे तक धरना प
.
प्रदर्शन के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने ‘सुरक्षा नहीं तो काम नहीं’ और ‘हिंसा नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने सिम्स प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।
सिम्स प्रबंधन ने इस घटना पर कहा कि संबंधित लैब टेक्नीशियन मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।

एक घंटे प्रदर्शन के बाद हड़ताल समाप्त
लगभग एक घंटे के प्रदर्शन के बाद, डीन रमणेश मूर्ति ने डॉक्टरों से बातचीत की और दावा किया कि हड़ताल समाप्त हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जूडो की ओर से कथित घटना की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। डीन ने आश्वासन दिया कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित जूनियर डॉक्टर रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत है। यह घटना शुक्रवार को हुई थी। आरोप है कि लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार सोनी ने पहले जूनियर डॉक्टर से बदसलूकी की और फिर उन्हें थप्पड़ मार दिया। डीन ने बताया कि मनीष सोनी का इलाज बेंगलुरु में चल रहा है। घटना के बाद जब डॉ. नायक ने उन्हें इंजेक्शन दिया, तब भी वह उत्तेजित होकर बदसलूकी कर रहा था।
<
