Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kunal Dudawat took charge as the 19th Collector of Korba. | कुणाल दुदावत ने कोरबा के 19वें कलेक्टर का पदभार संभाला: अधिकारियों से की बैठक, योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन प्राथमिकता – Korba News
Breaking News

Kunal Dudawat took charge as the 19th Collector of Korba. | कुणाल दुदावत ने कोरबा के 19वें कलेक्टर का पदभार संभाला: अधिकारियों से की बैठक, योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन प्राथमिकता – Korba News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2b7a7e3b f08f 408f 9824 92417261956d 1766141326927
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को कोरबा जिले के 19वें कलेक्टर के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कुणाल दुदावत इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी स

.

दंतेवाड़ा से स्थानांतरित होकर उन्होंने अब कोरबा जिले का कार्यभार संभाला है। 2015 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) दोनों के लिए हुआ था। आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी का तीसरा प्रयास दिया और 669वीं रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए।

कुणाल दुदावत ने 11 दिसंबर 2017 को आईएएस सेवा जॉइन की। उनकी फील्ड ट्रेनिंग बिलासपुर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद वे बिलासपुर जिले के कोटा अनुविभाग में एसडीएम और महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में एसडीएम के रूप में पदस्थ रहे।

बाद में उनकी नियुक्ति कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर हुई। इसके उपरांत वे बिलासपुर नगर निगम आयुक्त एवं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

e8d9b9c1 b095 480f a84a 2f30b9555239 1766141326928

विकास कार्यों को गति देने पर जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने और केंद्र-राज्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन कर अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में अनुशासन का पालन करें और समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 350
Views Last 7 days : 3194
Views Last 30 days : 10022
Total views : 104251
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.