Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Korba Fair Brawl: Couple & Partner Attacked, Man Kicks Woman
Breaking News

Korba Fair Brawl: Couple & Partner Attacked, Man Kicks Woman

By adminMay 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 18 f 1778313100
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 18 f 1778313100

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की है। एक कर्मचारी ने महिला को लात मारी, जिससे वो नीचे गिर गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, परिवार के लोग झूले में तेजी से एक और राउंड झुलाने के लिए बोल रहे थे। जिसे लेकर विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मेला मैनेजर समेत 3 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

इससे दो साल पहले मेले में 3 व्यापारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक लंबित है। वहीं, झूला गिरने से कई लोग घायल हो गए थे। इस तरह डिज्नीलैंड मेला में यह तीसरी घटना है।

देखिए तस्वीरें…

डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की है।

डिज्नीलैंड मेला में कर्मचारियों ने पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की है।

परिवार के लोग झूले में एक और राउंड झुलाने के लिए बोल रहे थे। जिसे लेकर विवाद हुआ।

परिवार के लोग झूले में एक और राउंड झुलाने के लिए बोल रहे थे। जिसे लेकर विवाद हुआ।

मारपीट के बावजूद पत्नी बीच-बचाव करती नजर आई।

मारपीट के बावजूद पत्नी बीच-बचाव करती नजर आई।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बुधवारी में एक मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है। जहां 7 मई को पति-पत्नी अपने एक साथी के साथ मेले घूमने गए थे। इसी दौरान ऊंचे वाले झूले में भी झूलने गए। झूला रुकने के बाद वो एक बार तेजी से और झुलाने कह रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया।

विवाद के बाद मेले के कर्मचारियों ने तीनों के साथ जमकर मारपीट कर दी। एक कर्मचारी ने महिला को भी लात मार दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने खुद संज्ञान में लेकर 8 मई को कार्रवाई की है। वहीं, इस मामले में मेले के कर्मचारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि, वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। डिज्नीलैंड के मैनेजर समसुद्दीन खान, आकाश झूला के मालिक राहुल कुमार पासवान और कर्मचारी आनंद कुमार पासवान के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवारी में एक मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है।

बुधवारी में एक मई से डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है।

2 साल पहले 3 लोगों की हुई थी संदिग्ध मौत

बता दें कि, डिज्नीलैंड मेले में 2 साल पहले यूपी के 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी। तीनों व्यापारियों ने डिज्नीलैंड मेले में स्टॉल खोला था। रात में तीनों ने अंडा और चिकन बनाकर खाया था। खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त होने लगी।

उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों की फूड पॉइजनिंग की वजह से मौत की आशंका जताई गई थी। यूपी के सोहेल खान (12), अनिल कुमार पांडेय (28) और समीर खान (21) डिज्नीलैंड मेले में कारोबार करने आए थे। पढ़ें पूरी खबर…

कोरबा के डिज्नीलैंड मेले में 3 व्यापारियों की मौत हो गई थी।

कोरबा के डिज्नीलैंड मेले में 3 व्यापारियों की मौत हो गई थी।

आकाश झूला का एक ट्राली ऊपर लटक गया था

एक साल पहले बुधवारी के डिज्नीलैंड मेले में आकाश झूला का एक ट्राली ऊपर लटक गया था। जिसमें कई लोग सवार थे। चीख-पुकार मचाने पर काफी मशक्कत के बाद झूले को नीचे उतर गया था।बड़ा हादसा होने से टल गया था।

फूड लाइसेंस नहीं, खतरनाक स्टंट भी

इस मेले में मौत का कुआं खेल चल रहा है। यहां स्टंटबाजी किए जाते हैं। वहीं, मेले में खाद्य सामग्री भी बेची जा रही है, जिसके लिए लाइसेंस नहीं लिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि, किसी तरह का कोई लाइसेंस या फिर अनुमति नहीं ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

…………………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

देवी-देवताओं पर अभद्र कमेंट, निगम कमिश्नर के PA की पिटाई,VIDEO:वॉट्सएप चैट वायरल हुई, हिंदू संगठन ने निगम ऑफिस में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े

दुर्ग निगम कर्मचारी पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है।

दुर्ग निगम कर्मचारी पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए थे। इसका स्क्रीनशॉट जब बजरंग दल, हिंदू संगठनों को मिला तो वे भड़क उठे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 231
Views Last 7 days : 842
Views Last 30 days : 3561
Total views : 91533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.