टॉप न्यूज़

Korba Bango Dam Incident | Youth Jumps Into Dam Water, Video Viral


कोरबा के बांगो बांध के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो बांध में युवक ने खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। तेज बहाव में बहने के बाद से युवक लापता है। घटना शनिवार की है। उस समय बांध के 7 गेट खुले थे और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

.

इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। छलांग लगाने के बाद युवक कुछ देर तक पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। घटना मामला बांगो थाना क्षेत्र की है।

पहले देखिए तस्वीरें-

बांगो बांध में एक युवक ने खुले गेट की ओर छलांग लगा दी।

बांगो बांध में एक युवक ने खुले गेट की ओर छलांग लगा दी।

शनिवार को बांध के 7 गेट खोले गए और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

शनिवार को बांध के 7 गेट खोले गए और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव (23) पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव का रहने वाला है। रंजीत अपने तीन दोस्तों के साथ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध देखने पहुंचा था। वे सभी गार्डन के पास खड़े होकर बांध का नजारा देख रहे थे।

इसी दौरान रंजीत के दोस्त उससे कुछ दूरी पर चले गए। दोस्तों के दूर होते ही रंजीत अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़ा और पल भर में बांध के खुले गेट की तरफ छलांग लगा दी।

इसके बाद रंजीत कुछ देर तक पानी में तैरता नजर आया, लेकिन बांध से करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण बहाव काफी तेज था। कुछ ही देर बाद वह तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मौके पर रंजीत के परिजन भी मौजूद हैं।

ASP ग्रामीण नीतीश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को तुरंत रवाना कर दिया गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। नगर सेना की टीम रंजीत की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं, बांगो बांध प्रशासन ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि गेट खुले होने के कारण बांध के पास न जाएं।

………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

रील्स बनाने के लिए युवकों का खतरनाक स्टंट, VIDEO:बिलासपुर में डैम में लगा रहे छलांग, पुलिस ने कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक

बिलासपुर में युवक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी और डैम में छलांग लगाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

बिलासपुर में युवक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी और डैम में छलांग लगाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले और बांध उफान पर हैं। इसके बावजूद कई युवक अपनी जान जोखिम में डालकर नदी और डैम में छलांग लगाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इन स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button