Uncategorized
कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों की आहट से उड़ी ग्रामीणों की नींद, छप्पर पर खाट बनी एकमात्र उम्मीद
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के दल ने भारी आतंक मचा रखा है, जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। हाथियों के डर का आलम यह है कि तेलियामार गांव के एक किसान को अपनी जान बचाने के लिए खप्पर के छप्पर पर खाट लगाकर सोना पड़ा।




