छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट कारोबारी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में संदेही आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सोने की अंगूठी और नकदी के लालच में सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्य
.
वारदात के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए नकद और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे। उनके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।
देखिए तस्वीरें…

कारोबारी की लाश अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली है।

जिस जगह शव मिली वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत के पास शव को दफन किया गया था।

आरोपी सुरेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है। 11 अप्रैल को सुरेश के लापता होने के बाद उनके भाई महेश चौहान ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी।
जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सुरेश चौहान को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची।

पुलिस ने मिट्टी के ढेर में दबे कारोबारी के शव को बाहर निकाला।

जमीन से बाहर निकालकर रखा गया कारोबारी का शव।
सिलबट्टे के मूसल से वारकर हत्या
यहां करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। ऊपर से मिट्टी पाट दिया गया था। जांच में सामने आया कि सुरेश देवांगन ने सोने की अंगूठी और नकदी के लालच में हत्या की है। दोनों में पहले से पहचान थी।
11 अप्रैल को रात 8.30 उसने सुरेश चौहान को अपने घर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद सुरेश ने घर में रखे सिलबट्टे की मुसल से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के आरोपी सुरेश देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूटी से ढोकर शव को ठिकाने लगाया
फिर देर रात सुरेश की स्कूटी से ही उसकी लाश ढोकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत पास मिट्टी के ढेर में लाश दबा दिया और खून से सनी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गया।
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद जांच और तलाश के दौरान पुलिस ने शहर के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान संदेही सुरेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।
……………………..
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए:थैले में भरकर गाड़ा, मोबाइल में मिला मर्डर का VIDEO, युवक को ले गया था जंगल

कोंडागांव पुलिस ने जंगल से मिली सिर कटी लाश केस में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…
<
