Uncategorized

कोंडागांव के केशकाल में बारिश से खराब सड़क, गर्भवती महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया, अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ऊपर बेडमापारा गांव में तीन दिन की लगातार बारिश के बाद एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के कारण गांव की सड़क कीचड़ और पानी से भर गई थी, जिससे एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।

महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिजनों ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने तहसीलदार गणेश सिदार और थाना प्रभारी विकास बघेल को टीम के साथ मौके पर भेजा। प्रशासन और पुलिस टीम ने एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ कराया, जिसके बाद एंबुलेंस गांव पहुंची।

महिला को गोद में उठाकर एंबुलेंस में बिठाया गया और तुरंत केशकाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

इस घटना के बाद एसडीएम आकांक्षा नायक ने 102 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था में कमी के लिए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button