Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kharwar community conference in Balrampur | बलरामपुर में खरवार समाज सम्मेलन: मंत्री रामविचार नेताम ने 20 लाख देने की घोषणा की; जाति प्रमाण पत्र की समस्या पर आश्वासन दिया – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Kharwar community conference in Balrampur | बलरामपुर में खरवार समाज सम्मेलन: मंत्री रामविचार नेताम ने 20 लाख देने की घोषणा की; जाति प्रमाण पत्र की समस्या पर आश्वासन दिया – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b8084031 565f 412e aa9b 72a33cc2017a 1760240318793
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत सनावल स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में खैरवार, खेरवार और खरवार समाज का महासम्मेलन आयोजित किया गया।

.

इसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज को नशे से दूर रहने और संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा भी की।

इसके अलावा अहाता और शेड निर्माण के लिए अतिरिक्त 12 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। वहीं, समाज के लोगों जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या पर समाधान का आश्वासन भी मंत्री ने दिया।

029524ca 6748 418f 86b6 deaa6789a35d 1760240312394

समाज की बहुप्रतीक्षित मांगों पर दिया ध्यान

कार्यक्रम की शुरुआत नीलांबर-पीतांबर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस महासम्मेलन में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मंत्री नेताम ने कहा कि समाज को संगठन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने नशाखोरी जैसी बुराइयों से समाज को कमजोर होने से बचाने और इससे दूरी बनाने पर जोर दिया।

मंत्री ने समाज की बहुप्रतीक्षित मांगों पर ध्यान देते हुए सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए और अहाता एवं शेड निर्माण के लिए अतिरिक्त 12 लाख रुपए देने की घोषणा की।

जाति प्रमाण पत्र की समस्या पर आश्वासन

जाति प्रमाण पत्र की समस्या पर उन्होंने कहा कि खैरवार, खेरवार और खरवार समाज के छात्रों को उच्च शिक्षा और नौकरी प्राप्त करने में बाधाएं आ रही हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल से चर्चा कर केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को हल करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश सचिव भगवान सिंह ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र की समस्या को विस्तार से प्रस्तुत किया।

16b85f88 83f7 4f1d af88 1997aa60bdb8 1760240308204

समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया

अन्य वक्ताओं जैसे बबलानंद सिंह, मुद्रिका सिंह, बुद्धदेव सिंह, रामकिशुन सिंह और मोहन सिंह ने समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया। इस महासम्मेलन में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

056a90d0 fd90 42a7 8755 533306b559b7 1760240302517



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा…7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे:रायगढ़ में 70 एग्जाम सेंटर, समय पर नहीं पहुंचने वालों को नहीं मिली एंट्री

April 26, 2026

राजनांदगांव में बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल:केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटा, तीन गिरफ्तार

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068807
Views Today : 71
Views Last 7 days : 1023
Views Last 30 days : 4179
Total views : 89788
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.