Uncategorized
खैरागढ़ रोजगार मेला: छह सौ साठ पदों पर होगी भर्ती, जानिए योग्यता, पैकेज और भर्ती प्रक्रिया

खैरागढ़ के नगर पालिका सांस्कृतिक भवन में 13 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस निश्शुल्क मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां 660 से अधिक तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं पास से लेकर स्नातक युवाओं को योग्यतानुसार आठ से बीस हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों संग उपस्थित होना होगा।




