Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » KBC में नईदुनिया की पत्रकार प्रज्ञा का जलवा… सिर्फ 3 सेकंड में जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंची, Big-B से पूछे सवाल
Breaking News

KBC में नईदुनिया की पत्रकार प्रज्ञा का जलवा… सिर्फ 3 सेकंड में जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंची, Big-B से पूछे सवाल

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 12 2025 kbc new season 3
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


KBC 2025: नईदुनिया रायपुर की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन-17 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉट सीट तक पहुंचकर दो लाख रुपये जीते। प्रज्ञा के लिए यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिलने का सपना पूरा होने जैसा था। कठिन चयन प्रक्रिया, तेज रफ्तार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट और स्टूडियो के दबाव को पार करते हुए उन्होंने शो में अपनी जगह बनाई।

Publish Date: Thu, 04 Dec 2025 02:27:25 AM (IST)

Updated Date: Thu, 04 Dec 2025 02:27:25 AM (IST)

KBC में नईदुनिया की पत्रकार प्रज्ञा का जलवा... सिर्फ 3 सेकंड में जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंची, Big-B से पूछे सवाल
KBC-17 में हॉट सीट पर नईदुनिया रायपुर की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद

HighLights

  1. प्रज्ञा प्रसाद ने KBC-17 में दो लाख रुपये जीते
  2. कठिन चयन प्रक्रिया पार कर KBC पहुंचीं
  3. अमिताभ बच्चन से मुलाकात का सपना हुआ पूरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: कौन बनेगा करोड़पति सीजन-17 (KBC 17) में नईदुनिया रायपुर की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने हॉट सीट तक पहुंचकर दो लाख रुपये की राशि जीती। यह कार्यक्रम बुधवार रात नौ बजे प्रसारित हुआ। प्रज्ञा ने बताया कि KBC में चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है। इसमें मोबाइल पर सवालों के जवाब देने के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी शामिल होते हैं।

naidunia_image

प्रज्ञा प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह हॉट सीट तक पहुंचेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिलने का था। जब उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवाल का जवाब मात्र तीन सेकंड में दिया और अमिताभ बच्चन ने उनका नाम पुकारा, तो वह भावुक हो गईं। बिग बी ने स्वयं उन्हें हाट सीट तक ले जाकर पानी पीने को दिया और उन्हें शांत कराया।

‘अमिताभ बच्चन के सामने बैठना सपने के पूरा होने जैसा’

प्रज्ञा ने कहा कि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना उनके लिए सपने के पूरा होने जैसा था। कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ने अमिताभ बच्चन से पत्रकार के रूप में तीन सवाल भी पूछे, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव था।

उन्होंने कहा कि हर पत्रकार का सपना होता है कि वह अमिताभ बच्चन का साक्षात्कार ले और उन्होंने यह सपना पूरा कर लिया, भले ही वह कार्यक्रम का हिस्सा था। प्रज्ञा ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि 83 वर्ष की आयु में भी उनकी ऊर्जा युवा जैसी है। उनका विनम्र स्वभाव, सादगी और प्रशंसकों के प्रति आत्मीयता उन्हें सभी का प्रिय बनाती है।

naidunia_image

घर से सवालों के जवाब देना आसान

प्रज्ञा ने हॉट सीट पर बैठने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वहां का दबाव घर से सवालों के जवाब देने के अनुभव से बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा कि हाट सीट पर बैठकर सवालों का सामना करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। अब उनके मन में उन सभी प्रतिभागियों के प्रति गहरा सम्मान है, जो उस 10 कुर्सी तक पहुंचते हैं, और उनके लिए भी जो शून्य रुपये पर आउट हो जाते हैं।

KBC के शो ने मुझे चुना है- अमिताभ बच्चन

प्रज्ञा ने प्रश्न के उत्तर में अमिताभ बच्चन ने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति शो को मैंने नहीं चुना, बल्कि इस शो ने मुझे चुना है। जब इस कार्यक्रम के चयन की प्रक्रिया चल रही थी, तब बाद में केबीसी की टीम ने हमें ब्रिटिश टीवी शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर’ का वह मूल शो दिखाया, जिसके आधार पर केबीसी बनाया गया है। हमने उनसे कहा कि यदि आप भारत में भी इसी तरह का शो तैयार करेंगे, तो हम इसमें अवश्य काम करेंगे। और मैं आपको बताना चाहूंगा कि हमारा शो अपने स्रोत और प्रस्तुति के स्तर पर ब्रिटिश शो से 100 गुना बेहतर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Cyber Fraud: Retired Professor Duped of 1.4 Cr

April 30, 2026

पुटपुटा से कामठी तक नहर मरम्मत कार्य शुरू, किसानों को होगा फायदा

April 30, 2026

डॉ. भीष्मदेव को डॉ. सीएम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069252
Views Today : 64
Views Last 7 days : 918
Views Last 30 days : 4023
Total views : 90252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.