टॉप न्यूज़

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौत:कोरबा में मोड़ पर बेकाबू हुई, अगला हिस्सा टूटा, बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक




कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के लिटियाखार गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक करण चौहान (16) बाइक चला रहा था और राजा नेटी (14) पीछे बैठा था। दोनों तिवरता से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। शाम के समय एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जुटी भीड़ घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने दीपका पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के परिवारों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक CG 12 BQ 4982 को कब्जे में ले लिया है। बिना हेलमेट तेज रफ्तार में चला रहे थे बाइक स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों नाबालिग बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक बेकाबू हुई और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर में बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार सुबह हुआ पोस्टमॉर्टम देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और हमेशा हेलमेट समेत यातायात नियमों का पालन करें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button