टॉप न्यूज़

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस आज:प्रदेश में 5 वर्षों में 39 हजार आत्महत्याएं… वजह-पारिवारिक परेशानी, बीमारी व कर्ज




छत्तीसगढ़ में वर्ष 2020 से 2024 के बीच 39,814 लोगों ने आत्महत्या की। एनसीआरबी की ‘एक्सीडेंटल डेथ्स एंड सुसाइड्स इन इंडिया’ रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में वर्ष 2020 में 7,710 और 2021 में 7,828 मामले दर्ज थे। आंकड़ा 2022 में बढ़कर सर्वाधिक 8,446 तक पहुंच गया। 2023 में घटकर 7,868 मामले रहे, लेकिन 2024 में बढ़कर 7,962 हो गए। आत्महत्या के कारणों में 35% पारिवारिक समस्याएं रहीं। बीमारी से जुड़े मामले 17.9% रहे। कर्ज और दिवालियापन भी प्रमुख कारण है। कुल आत्महत्याओं में 31% हिस्सेदारी दिहाड़ी मजदूरों की रही। भास्कर एक्सपर्ट – डॉ. मनोज साहू, मनोचिकित्सक संवाद की कमी और नशा बढ़ा रहा जोखिम मानसिक तनाव या आत्महत्या के विचार आने पर Tele-MANAS के 24×7 टोल-फ्री नंबर 14416 या 1800-89-14416 पर संपर्क करें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button