Uncategorized

चंडीगढ़ ताज होटल में मिली रायपुर के बिजनेसमैन की लाश:रात में मिलने आई थी युवती, पुलिस ने हिरासत में लिया; 2 दिन पहले आए थे — जानिए क्या हुआ

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के रूम में बुधवार को एक बिजनेसमैन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे हैं। उसने हिलाया, लेकिन वो होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है। मामले में होटल ताज का भी बयान सामने आया। होटल के प्रवक्ता ने कहा- इस दुखद घटना से हमें बहुत दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। हम परिवार की मदद कर रहे हैं और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जानिए अब तक क्या सामने आया… पुलिस बोली- बिजनेसमैन ने ज्यादा शराब पी, युवती से पूछताछ जारी पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 के SHO सुदेश कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले ही होटल में आए थे। ड्राइवर उन्हें छोड़कर गए थे। आज सुबह 6 बजे जब होटल रूम में वेटर गया तो दरवाजा खुला था। जैसे ही अंदर गया तो दीपक बेसुध थे। उनकी तबीयत खराब लगी थी। होटल कर्मियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रूम में आई युवती से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button