टॉप न्यूज़

IGKV में पेपर लीक का तीसरा मामला:फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स का पेपर लगभग पांच घंटे पहले व्हाट्सएप पर वायरल, कुलपति बोले: जानकारी नहीं




इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) में पेपर लीक का एक और मामला सामने आया है। बीएससी फर्स्ट ईयर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स का पेपर 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होना था। इससे करीब 5 से 6 घंटे पहले ही सुबह 4 से 5 बजे के बीच इसका पेपर PDF के रूप में स्टूडेंट्स के बीच वायरल हो गया। वायरल PDF और एग्जाम में पूछे गए बिल्कल एक जैसे थे। PDF में पेपर के तीनों पार्ट के सवाल मौजूद थे। इतना ही नहीं, 6 नंबर वाले लॉन्ग आंसर क्वेश्चन भी पहले से PDF में मौजूद थे और उनके आंसर भी दिए गए थे। सुबह वायरल हुआ पेपर, सुबह 10 बजे एग्जाम 19 अगस्त की सुबह जेनेटिक्स का पेपर स्टूडेंट्स के बीच पहुंच गया। वायरल PDF में पार्ट-ए, पार्ट-बी और पार्ट-सी के सवाल मौजूद थे। पार्ट-ए में लिंकज, सेल साइकिल, ट्रांसक्रिप्शन, मल्टीपल एलील्स, डबल हैप्लायड और प्लियोट्रापी से जुड़े सवाल थे। पार्ट-बी में यूकैरियोटिक क्रोमोसोम, एपिस्टेसिस, जीन इंटरैक्शन, मेंडल के लॉज, म्यूटेशन, क्वांटिटेटिव और क्वालिटेटिव ट्रेट्स और जेनेटिक कोड से जुड़े सवाल पूछे गए। देखिए तस्वीरें…
6 नंबर के सवाल भी PDF में पहले से थे मामले का सबसे गंभीर हिस्सा पार्ट-सी है। इसमें 6 नंबर के लॉन्ग आंसर क्वेश्चन पूछे गए थे। वायरल PDF में ये सवाल पहले से मौजूद थे और इनके डिटेल्ड आंसर भी दिए गए थे। इनमें मीयोसिस-1, स्ट्रक्चरल और न्यूमेरिकल क्रोमोसोमल एबरेशन, क्रोमोसोमल थ्योरी ऑफ इनहेरिटेंस, साइटोप्लाज्मिक इनहेरिटेंस, सेक्स लिमिटेड और सेक्स इन्फ्लुएंस्ड ट्रेट्स, हैप्लायड-डिप्लायड, क्रॉसिंग ओवर-ट्रांसलोकेशन और DNA स्ट्रक्चर से जुड़े सवाल शामिल थे। पहले कीट विज्ञान, फिर प्लांट पैथोलॉजी का पेपर लीक आईजीकेवी में यह पेपर लीक का पहला मामला नहीं है। इससे पहले एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान का पेपर एग्जाम से करीब 2 घंटे पहले वायरल हुआ था। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा कैंसिल कर दी थी। पुलिस जांच में प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद प्लांट पैथोलॉजी का पेपर लीक होने का मामला सामने आया। पुलिस जांच में दोनों पेपर स्टूडेंट्स तक पैसे लेकर पहुंचाने की बात सामने आई थी। दोनों परीक्षाएं सितंबर में दोबारा कराने की तैयारी है। कुलपति बोले- अभी एक ही पेपर लीक की सूचना मिली थी आईजीकेवी के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि उन्हें अभी तक सिर्फ एक पेपर लीक होने की जानकारी मिली थी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस जांच में दो पेपर लीक होने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों परीक्षाएं कैंसिल कर दोबारा कराने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि अगर जेनेटिक्स के पेपर में भी लीक की जानकारी सामने आती है तो इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button