टॉप न्यूज़

ओडिशा से नशीली सिरप, कैप्सूल लेकर सुकमा पहुंचा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने कुम्हारपारा में पकड़ा, 70 हजार का नशीला सामान, बाइक-मोबाइल भी जब्त




सुकमा सिटी कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली सिरप और कैप्सूल लेकर सुकमा में सप्लाई करने पहुंचा था। उसके कब्जे से 720 नशीले कैप्सूल और 108 प्रतिबंधित सिरप जब्त किए गए हैं। नशीले सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है। कुम्हारपारा के पास घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नशीली सिरप और गोलियां लेकर सुकमा शहर में बेचने आने वाला है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने कुम्हारपारा के पास घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र बिस्वास गोविंद बिस्वास (36) बताया। वह पदमगिरी का रहने वाला है और फिलहाल मलकानगिरी, ओडिशा में रहकर नशीले सामान की सप्लाई करने की बात सामने आई है। कार्टून से मिले 720 कैप्सूल और 108 सिरप पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास मौजूद कार्टून की तलाशी लेने पर Pyeevon Spas Plus के 720 कैप्सूल और OnyRex-Plus Cough Syrup की 108 बोतलें मिलीं। आरोपी इन नशीले पदार्थों के परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने नशीले सामान के साथ घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया। 24 अंतरराज्यीय तस्करों पर हो चुकी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन आगाज’ के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान अब तक 24 अंतरराज्यीय तस्करों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नशीले पदार्थों के नेटवर्क की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य और बड़े तस्करों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button