Uncategorized
कोलकाता से रेलवे पार्सल में छिपाकर ला रहे जहर: स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं मांगुर मछली, बिलासपुर में जब्त कर दफनाया

कोलकाता-हावड़ा रूट से ट्रेनों के पार्सल बोगियों में चोरी-छिपे बिलासपुर लाई जा रही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पर मत्स्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू किया है। विभाग ने सात सदस्यीय विशेष टीम गठित कर थोक और चिल्हर बाजारों में छापेमारी शुरू की है। जब्त मछलियों को जमीन में दफन कर नष्ट किया जा रहा है। अवैध परिवहन रोकने के लिए रेलवे प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा।



