राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार देर रात तक चले इस कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम रहा। आरोप है कि यह कार्यक्रम एक ‘व्यक्तिगत’ या ‘परिवार विशेष’
.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण राष्ट्रीय खिलाड़ियों का अपमान हुआ। प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे खिलाड़ियों में आक्रोश है।

चोरी की बिजली से कार्यक्रम
कार्यक्रम स्थल पर चारों ओर अव्यवस्था बनी रही। गेट नंबर चार पर पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, जबकि बाहर जिला क्रिकेट संघ के सचिव योगेश बागड़ी और उनकी टीम प्रवेश का इंतजार कर रही थी। वहां मौजूद इंस्पेक्टर विजय मिश्रा ने लोगों को गेट नंबर एक से जाने को कहा।
लेकिन पुलिस ने गेट नंबर चार खोलने से इनकार कर दिया। कई महिलाएं और पुरुष दीवार फांदकर अपने घरों को गए। कार्यक्रम में पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था नहीं थी, जिससे लोग खड़े होकर देखने को मजबूर हुए। प्रोग्राम में बिजली के तार पोल से जोड़कर चोरी की बिजली से रोशनी की जा रही थी।

<
