![]()
कांकेर जिले के चारामा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ‘उजियारा अभियान’ के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान ग्राम जामबहार निवासी चंद्रहास सिन्हा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17.670 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंद्रहास सिन्हा अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी और देशी शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारा। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज छापेमारी के दौरान आरोपी चंद्रहास सिन्हा (38), निवासी जामबहार, थाना चारामा, जिला कांकेर के पास से कुल 17.670 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,730 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ चारामा थाने में अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 9 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जब्त की गई शराब में 12 नग मडूसा बीयर (7.800 लीटर, कीमत 2,520 रुपये), 3 नग सीम्बा बीयर (1.950 लीटर, कीमत 690 रुपये) और 44 नग रोमियो देशी प्लेन मदिरा (7.920 लीटर, कीमत 3,520 रुपये) शामिल हैं। कुल जब्त शराब की मात्रा 17.670 लीटर और अनुमानित कीमत 6,730 रुपये है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 10 प्रकरण दर्ज चंद्रहास सिन्हा का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2002 से 2025 तक आबकारी एक्ट, धारा 151, 107/116(3) जाफौ, 294, 506 भादवि सहित कुल 10 प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रनेश सेठिया, सहायक उपनिरीक्षक भकेश पटेल (साइबर सेल कांकेर), प्रधान आरक्षक 591 पचकौड़ सोरी, आरक्षक तरुण सिन्हा, बलराम सिन्हा और रामरतन निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
<
