![]()
भास्कर न्यूज | अंबिकापुर/बैकुंठपुर
.
कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व इस सीजन पर्यटकों के लिए नई उम्मीद और रोमांच लेकर आएगा।
इस खूबसूरत वन क्षेत्र को अब वन्यजीव प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है, जहां पर्यटक जंगल सफारी का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। सोनहत के बालम पहाड़ और भादा क्षेत्र को जंगल सफारी के लिए चयनित किया गया है। इन क्षेत्रों में लगभग 10 किमी लंबा ट्रैक तैयार किया गया है, जिस पर सफारी कर पर्यटक जंगल की गहराइयों, विविध वन्यजीवों और जैव विविधता का अनुभव कर सकेंगे। इधर, कोरिया के झुमका बांध में नया हाउस बोट तैयार है। फरवरी में झुमका महोत्सव से इसकी शुरुआत होने की संभावना है।
<
