![]()
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मुंगेली के लोरमी में माता रानी की विदाई शुरू हो गई। इस अवसर पर लोरमी के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर से जवारा ज्योति कलश निकाला गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी।
.
‘पहाड़ों वाली मां’ के नाम से विख्यात लोरमी के अतिप्राचीन महामाया मंदिर से हर साल की तरह इस साल भी रात में जवारा निकाला गया। नगरवासियों ने जगह-जगह माता के दर्शन और पूजा-अर्चना की।
113 वर्ष पुराना मंदिर
यह मंदिर लोरमी शहर के बीच पहाड़ों पर स्थित है और लगभग 113 वर्ष पुराना है। यह इलाके के लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल नवरात्रि के अवसर पर हज़ारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
जवारा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नवरात्रि के अंतिम दिन, नवमी पर माता के जवारा का विसर्जन किया जाता है, जिसके दर्शन के लिए लोग विशेष रूप से सड़कों पर एकत्रित होते हैं।
<
